
UFO पर रिसर्च या कुछ और... अमेरिकी एयरफोर्स बेस में तीन शोधकर्ताओं की मौत बनी पहेली
AajTak
ओहायो के राइट-पैटरसन एयर फोर्स बेस पर 24-25 अक्टूबर को तीन कर्मचारियों की मौत हो गई. ये गोपनीय विभागों से जुड़े थे- जैसे मानव क्षमता और हथियार रिसर्च. रोजवेल UFO वाले हैंगर 18 से जुड़ाव ने साजिश की बात पैदा की है. जांच चल रही है लेकिन एलियन से मामला जुड़ा होने की वजह से रहस्य गहरा गया है.
अमेरिका के ओहायो राज्य में स्थित राइट-पैटरसन एयर फोर्स बेस पर 24 और 25 अक्टूबर को तीन एयर फोर्स कर्मचारियों की अचानक मौत हो गई. ये मौतें एक साधारण हादसा लग सकती हैं, लेकिन बेस की UFO से जुड़ी पुरानी कहानियों की वजह से लोग साजिश की थ्योरी बना रहे हैं. क्या ये महज संयोग है, या कुछ गहरा राज छिपा है?
राइट-पैटरसन एयर फोर्स बेस के अधिकारियों ने 28 अक्टूबर को एक बयान जारी किया. इसमें बताया गया कि तीनों मृतक बेस पर काम करते थे. इनकी पहचान इस तरह है...
यह भी पढ़ें: हिरोशिमा में गिरे बम से 100 गुना ताकतवर, दुनिया के 80% तटीय शहर रेंज में... खतरनाक है पुतिन का पोसाइडन
पुलिस जांच के मुताबिक, ये मौतें एक डबल मर्डर-सुसाइड का मामला लग रही हैं. वेस्ट मिल्टन पुलिस ने बताया कि 25 अक्टूबर की सुबह करीब 2 बजे जेकब प्रिचर्ड ने अपनी पत्नी जेमी की हत्या कर दी. फिर उन्होंने जेमी का शव कार के ट्रंक में डाल दिया. सहकर्मी जेमी गस्टिटस के अपार्टमेंट में घुस गए. वहां उन्होंने गस्टिटस को गोली मार दी. इसके बाद जेकब ने खुद को गोली मार ली. उनका शव कार के पास मिला, जहां ट्रंक खुला था.
ओहायो ब्यूरो ऑफ क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन (BCI) और एयर फोर्स ऑफिस ऑफ स्पेशल इन्वेस्टिगेशन इसकी जांच कर रहे हैं. अभी तक कोई बयान नहीं आया कि जेकब ने ऐसा क्यों किया. पड़ोसी इलाकों में लोग सदमे में हैं. ह्यूबर हाइट्स और शुगरक्रिक टाउनशिप में लोग कह रहे हैं कि ये बहुत झकझोर देने वाला है. बेस ने कहा कि ये घटना बेस के बाहर हुई, लेकिन तीनों कर्मचारी महत्वपूर्ण विभागों से थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










