
Udaipur Killing: अपनी कम्युनिटी में हीरो बनना चाहते थे हत्यारे, कन्हैयालाल की हर एक्टिविटी पर रखी जा रही थी नजर
AajTak
Udaipur Killing: NIA ने बताया कि जांच के लिए 10 अधिकारियों की टीम बनाई गई है. आईजी रैंक के अधिकारी उदयपुर पहुंच गए हैं. एनआईए दोनों आरोपियों को जयपुर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने के बाद मामले की जांच राजस्थान में ही करेगी.
Udaipur Killing: राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की हत्या की जांच अब नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने अपने हाथ में ले ली है. गुरुवार को जांच एजेंसी NIA के अधिकारी उदयपुर पहुंच गए हैं. दोनों आरोपियों को एनआईए अपनी हिरासत में लेगी.
NIA की तरफ से बताया गया कि जांच एजेंसी ने जांच के लिए 10 अधिकारियों की टीम बनाई है. NIA के आईजी रैंक के अधिकारी उदयपुर पहुंच गए हैं. एनआईए दोनों आरोपियों को जयपुर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने के बाद मामले की जांच राजस्थान में ही करेगी. फिलहाल दोनों को दिल्ली लाने पर कोई फैसला नहीं लिया गया है.
एनआईए की टीम ने बताया कि वारदात को अंजाम देकर आरोपी अपनी कम्युनिटी में हीरो बनना चाह रहे थे. जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया, फिर वीडियो शूट किया गया. एक आतंकी घटना ही लग रही है.
जांच एजेंसी ने बताया कि वारदात में और लोगों के शामिल होने की पूरी संभावना है. ये बड़ा ग्रुप हो सकता है. एनआईए की तरफ से बताया गया कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि कन्हैया लाल पर पहले से नजर रखी जा रही थी. उसकी हर एक एक्टिविटी पर आरोपियों की पैनी निगाह थी.
दुकान में घुसकर की गई कन्हैयालाल की हत्या
28 जून को उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. हत्या का आरोप मोहम्मद रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद पर है. वारदात के बाद राजस्थान में जगह-जगह बवाल शुरू हो गया था. शाम तक दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि कन्हैयालाल के मोबाइल से नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट हुई थी. इसके चलते ही रियाज और गौस मोहम्मद ने उनकी हत्या कर दी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










