
UCC से पहले असम में बहुविवाह पर लगेगी रोक! जानें- एक से ज्यादा शादियों पर राज्य में क्यों है बवाल?
AajTak
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ऐलान किया है कि सरकार बहुविवाह पर रोक लगाने के लिए जल्द ही विधानसभा में बिल लेकर आएगी. उन्होंने दावा किया कि पैगम्बर भी बहुविवाह का समर्थन हीं करते थे. ऐसे में जानते हैं कि असम में बहुविवाह पर बवाल क्यों है? और एक से ज्यादा शादियां करने पर कानून क्या कहता है?
एक ओर समान नागरिक संहिता पर बहस चल रही है तो दूसरी ओर असम सरकार बहुविवाह पर रोक लगाने की तैयारी कर रही है.
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ऐलान किया है कि बहुविवाह रोकने के लिए सरकार अगले विधानसभा सत्र में बिल लेकर आएगी. उन्होंने ये भी कहा कि अगर अगले सत्र में किसी कारण से बिल नहीं आ पाता है तो जनवरी में बिल लाया जाएगा.
सीएम सरमा ने दावा करते हुए कहा, यहां तक कि पैगम्बर भी बहुविवाह का समर्थन नहीं करते थे. क्योंकि उनका मानना था कि मुस्लिम पुरुष की एक ही पत्नी होनी चाहिए.
उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस को बहुविवाह का समर्थन नहीं करना चाहिए. उसे मुस्लिम महिलाओं के साथ खड़ा होना चाहिए, भले ही कुछ वोटों का नुकसान हो जाए.
बहुविवाह रोकने के लिए कानून बनाने के लिए असम सरकार ने एक कमेटी बनाई थी. अगर कमेटी अपनी रिपोर्ट सितंबर से पहले दे देती है, तो फिर इसके लिए अगले विधानसभा सत्र में ही बिल लाया जाएगा. लेकिन रिपोर्ट लेट होती है तो फिर जनवरी में बिल पेश किया जाएगा.
ये पहली बार नहीं है, जब मुख्यमंत्री सरमा ने बहुविवाह पर रोक लगाने के लिए कानून लाने की बात कही है. इससे पहले मई में उन्होंने कहा था कि ये प्रतिबंध किसी खास समुदाय के लिए नहीं होगा, बल्कि पूरी बहुविवाह प्रथा के खिलाफ लगाया जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










