
'UCC का उद्देश्य सभी को समान न्याय मिले', चंडीगढ़ में बोले केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
AajTak
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि समान नागरिक संहिता समान न्याय देने का संवैधानिक उद्देश्य है. इसको लेकर एक गलत नैरेटिव गढ़ा जा रहा है कि इसे अपनाने से हमारी धार्मिक प्रथाओं में घुसपैठ होगी. ऐसा बिलकुल नहीं है.
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मंगलवार को कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC) सभी समुदायों को समान न्याय देने का संवैधानिक उद्देश्य है. हालांकि इसको लेकर गलत नैरेटिव गढ़ा जा रहा है. वह चंडीगढ़ में एक कार्यक्र में शामिल होने के लिए आए हुए थे.
उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता एक समान न्याय देने का संवैधानिक उद्देश्य है जो सभी समुदायों के लिए सामान्य है. UCC के इर्द-गिर्द एक गलत नैरेटिव गढ़ा जा रहा है कि इसे अपनाने से हमारी धार्मिक प्रथाओं में घुसपैठ होगी. ऐसा बिलकुल नहीं है बल्कि इससे सभी समुदाय की महिलाओं को समान न्याय मिलेगा. चाहे वह वैवाहिक हो या संपत्ति विवाद.
महिलाओं को न्याय के लिए UCC जरूरी: केरल राज्यपाल
केरल के राज्यपाल ने एक बयान को कोट कर कहा कि विभिन्न समुदायों द्वारा अपनाई गई व्यक्तिगत कानूनों की अलग-अलग परिभाषाओं के कारण हमारे देश में महिलाओं के साथ अन्याय हुआ है और इसलिए एक ऐसा समान कानून लाने की जरूरत है, जिसमें सभी समुदायों के लिए समान प्रावधान हों.
UCC पर आपत्तियों को लेकर बोले आरिफ मोहम्मद खान
उन्होंने कहा कि आज जो आपत्ति उठाई जा रही है कि समान नागरिक संहिता लागू हो जाती है तो इससे हर समुदाय की पहचान मिट जाएगी और वे विवाह संपन्न कराने, मृतकों को दफनाने और सभी प्रकार की चीजों के लिए एक समान पद्धति अपनाने के लिए मजबूर हो जाएंगे. पूरी तरह से निराधार है. इसका उद्देश्य ये नहीं कि आप क्या रीति-रिवाज और अनुष्ठान अपनाएंगे. यह केवल न्याय की समानता के लिए है. उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की सुंदरता संस्कृति, जाति और धर्म के मामले में विशाल विविधता है, फिर भी यह एक दृष्टि वाला एक देश है. हमें अपने युवाओं को अपनी परंपराओं और विरासत से जोड़ना होगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










