
Uber में ऐसे करें राइड शेड्यूल, 30 मिनट से लेकर 30 दिन पहले तक कर सकते हैं बुक
AajTak
Uber से कार बुक करने के बाद वो आपके दिए गए लोकेशन पर आकर आपको पिक कर लेता है. E-cab सर्विस की वजह से लोगों के जीवन में काफी बदलाव हुए हैं. Uber में आप अपने राइड को शेड्यूल भी कर सकते हैं.
Uber कंपनी E-cab सर्विस देती है. आप बाहर जाने के लिए अपने मोबाइल ऐप से Uber की सर्विस ले सकते हैं. इसकी मदद से आप कार या टैक्सी आसानी से बुक कर सकते हैं. इसके लिए आपको बस Uber मोबाइल ऐप को अपने फोन में डाउनलोड करना होगा. Uber से कार बुक करने के बाद वो आपके दिए गए लोकेशन पर आकर आपको पिक कर लेता है. E-cab सर्विस की वजह से लोगों के जीवन में काफी बदलाव हुए हैं. Uber में आप अपने राइड को शेड्यूल भी कर सकते हैं. Uber राइड को 30 मिनट से लेकर 30 दिन तक के लिए शेड्यूल किया जा सकता है. आपके शेड्यूल टाइम पर Uber कार आपके लोकेशन पर आ जाएगी. इसके लिए आपको बस सही लोकेशन और शेड्यूल टाइम फिक्स करना है. आपको इसमें पिकअप और ड्रॉप लोकेशन भी भरना होगा.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











