
UAE ने 2026 को घोषित किया 'परिवार का साल', PM मोदी ने मन की बात में सराहा
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पारंपरिक फैमिली सिस्टम को समाज की मजबूती की नींव बताया. साथ ही संयुक्त अरब अमीरात द्वारा 2026 को 'फैमिली ईयर' घोषित करने के फैसले की जमकर तारीफ की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को साल 2026 के पहले मन की बात कार्यक्रम में भारतीय पारिवारिक व्यवस्था की अहमियत पर जोर दिया. प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात द्वारा 2026 को ‘फैमिली ईयर’ घोषित किए जाने के फैसले की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि भारत का ट्रेडिशनल फैमिली सिस्टम हमारी संस्कृति और परंपराओं का अभिन्न हिस्सा है, जिसे आज पूरी दुनिया दिलचस्पी और सम्मान के साथ देख रही है.
पीएम मोदी ने कहा कि कई देश भारत की पारिवारिक संरचना से प्रेरणा लेते हैं और इसे समाज को जोड़ने वाली ताकत के रूप में देखते हैं. मन की बात में पीएम ने बताया कि हाल ही में UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत दौरे पर आए थे, जहां इस पहल को लेकर बातचीत हुई थी. पीएम मोदी ने उन्हें अपना भाई बताते हुए कहा कि यह कदम सामाजिक सद्भाव और सामुदायिक भावना को मजबूत करने की दिशा में बेहद अहम है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि, शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उन्हें बताया कि संयुक्त अरब अमीरात 2026 को फैमिली ईयर के रूप में मना रहा है. इस पहल का उद्देश्य परिवारों के बीच आपसी समझ, सहयोग और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है. पीएम मोदी ने इसे समय की जरूरत बताते हुए कहा कि मजबूत परिवार ही मजबूत समाज की नींव रखते हैं.
फैमिली ईयर 2026 एक राष्ट्रीय पहल
UAE सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, फैमिली ईयर 2026 एक राष्ट्रीय पहल है, जिसका मकसद यूएई में रहने वाले सभी लोगों को परिवार के महत्व के प्रति जागरूक करना है. इस पहल के जरिए मजबूत, एकजुट और दयालु समुदाय के निर्माण पर जोर दिया जाएगा और पारिवारिक संबंधों को और मजबूत करने की कोशिश की जाएगी.
यह भी पढ़ें: शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिले पीएम

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










