
UAE की सबसे बड़ी मस्जिद में पत्नी के साथ पहुंचे इजरायली राष्ट्रपति
AajTak
इजराइल के राष्ट्रपति आइजक हर्जोग ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अबु धाबी स्थित यूएई की सबसे बड़ी मस्जिद शेख जायद ग्रैंड मस्जिद का दौरा किया. इस दौरे में उन्हें मस्जिद के इतिहास और स्थापत्य कला की जानकारी दी गई. मस्जिद की तरफ से राष्ट्रपति को दो भेंट भी प्रस्तुत किया गया.
इजराइल के राष्ट्रपति आइजक हर्जोग यूएई की यात्रा करने वाले पहले इजरायली राष्ट्रपति हैं. दो दिवसीय यात्रा पर वो यूएई पहुंचे थे. सोमवार को अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान वो देश की सबसे बड़ी मस्जिद अबू धाबी स्थित शेख जायद ग्रैंड मस्जिद गए. उनके साथ उनकी पत्नी माइकल हर्जोग भी थीं. यूएई की आधिकारिक समाचार एजेंसी WAM के मुताबिक, राष्ट्रपति के साथ इजरायल में यूएई के राजदूत मोहम्मद अल खाजा, यूएई में इजरायल के राजदूत आमिर हायेक और कई वरिष्ठ इजरायली अधिकारी भी थे. President of Israel visits Sheikh Zayed Grand Mosque#WamNews https://t.co/sncbHwZPQU pic.twitter.com/j31f2QdDMZ

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







