
Twitter फेक न्यूज फैलाने वालों पर होगा ज्यादा सख्त, नए फीचर की हो रही है टेस्टिंग
AajTak
माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter गलत या फेक न्यूज फैलाने वाले ट्वीट को लेबल कर देता है. इस पर “manipulated media” का लेबल लगा दिया जाता है. अब खबर आ रही है फेक न्यूज या गलत सूचना के लिए Twitter नए वॉर्निंग लेबल्स लगाने वाला है. इसको लेकर टेस्टिंग की जा रही है.
माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter गलत या फेक न्यूज फैलाने वाले ट्वीट को लेबल कर देता है. इस पर “manipulated media” का लेबल लगा दिया जाता है. अब खबर आ रही है फेक न्यूज या गलत सूचना के लिए Twitter नए वॉर्निंग लेबल्स लगाने वाला है. इसको लेकर टेस्टिंग की जा रही है. इसको लेकर सिक्योरिटी रिसर्चर Jane Manchun Wong ने जानकारी दी. Jane Manchun Wong के अनुसार Twitter तीन लेबल वॉर्निंग पर काम कर रहा है. इससे गलत ट्वीट को “Get the latest”, “Stay informed” और “Misleading” का लेबल दिया जाएगा. सिक्योरिटी रिसर्चर ने इसके उदाहरण के लिए तीन ट्वीट भी दिखाए हैं. इसमें दिखाया गया है ये फीचर किस तरह काम करेगा. Jane Manchun Wong ने सबसे पहले एक ट्वीट किया, “60 ग्राम डायहाइड्रोजन मोनोऑक्साइड सूंघ ली हूं और अब मैं अच्छा महसूस नहीं कर रही हूं.” इस ट्वीट को Get the latest लेबल किया गया है. इसमें पानी को लेकर जानकारी थी.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










