
Twitter के दफ्तर में रेड पर बढ़ा सियासी पारा, अखिलेश बोले- इस बार बहेलिए को चिड़िया ले उड़ी!
AajTak
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ट्विटर के दिल्ली व गुरुग्राम के ऑफिस पर छापा मरवाना भाजपा सरकार की गिरती हुई वैश्विक छवि को और नीचे गिरायेगा. ये एक अलोकतांत्रिक व घोर निंदनीय कृत्य है. भाजपाई अपने ही बिछाये झूठ के जाल में फंस गई हैं. ये भूल गए हर कोई दाना नहीं चुगता. इस बार बहेलिए को चिड़िया ले उड़ी.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम सोमवार को Twitter के दफ्तर पहुंची. जिसके बाद इस मामले में राजनीतिक प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ट्विटर के दिल्ली व गुरुग्राम के ऑफिस पर छापा मरवाना भाजपा सरकार की गिरती हुई वैश्विक छवि को और नीचे गिरायेगा. ये एक अलोकतांत्रिक व घोर निंदनीय कृत्य है. भाजपाई अपने ही बिछाये झूठ के जाल में फंस गई हैं. ये भूल गए हर कोई दाना नहीं चुगता. इस बार बहेलिए को चिड़िया ले उड़ी. इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जान लें, ट्विटर के दिल्ली-गुरुग्राम दफ़्तर पर रेड डालने वाली डरपोक भाजपा सरकार “रेड राज” से फ़र्ज़ी टूलकिट का सच नहीं छिपा सकती.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










