
Trump Supports Putin: पहले यूक्रेन की सैन्य मदद रोकी, अब पुतिन को बड़ा गिफ्ट देने की तैयारी में ट्रंप
AajTak
रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच हाल ही में यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की अमेरिका पहुंचे थे. लेकिन व्हाइट हाउस में जेलेंस्की के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति की तीखी बहस के बाद वह अमेरिका से सीधे ब्रिटेन पहुंचे थे, जहां ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिल खोलकर उनका स्वागत किया था.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच व्हाइट हाउस में तीखी बहस के बीच रूस को बड़ी राहत मिलने जा रही है. रूस के साथ अमेरिका के तल्ख संबंधों में बहाली के लिए ट्रंप प्रतिबंधों में छूट देने जा रहे हैं.
एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि व्हाइट हाउस ने गृह और वित्त विभाग से इस संबंध में एक ड्राफ्ट तैयार करने को कहा है. विभागों से कहा गया है कि रूस पर लगे प्रतिबंधों में छूट देने के लिए एक सूची तैयार की जाए. आगामी दिनों में रूस के साथ इन पर अमेरिका चर्चा करेगा. ट्रंप का यह कदम रूस के साथ अमेरिका के संबंधों की बेहतरी की दिशा में होगा.
सूत्रों के मुताबिक, ऐसे में रूस के अरबपतियों सहित रूसी कंपनियों पर लगे प्रतिबंधों को हटाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. इससे पहले अमेरिका ने यूक्रेन को दी जा रही सैन्य मदद तत्काल प्रभाव से रोक दी है.
रूस दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है और अगर इस पर लगे अमेरिकी प्रतिबंध को हटा लिया गया तो इससे तेल की बढ़ती कीमतें रोकने में मदद मिल सकती है.
बता दें कि पिछले साल क्रेमलिन ने बाइडेन सरकार के तहत दोनों देशों के रिश्तों को बेहद खराब बताया था. बाइडेन सरकार ने रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन को सैन्य मदद दी थी जबकि रूस पर बेहद कड़े प्रतिबंध लगा दिए थे.
मालूम हो कि रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच हाल ही में यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की अमेरिका पहुंचे थे. लेकिन व्हाइट हाउस में जेलेंस्की के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति की तीखी बहस के बाद वह अमेरिका से सीधे ब्रिटेन पहुंचे थे, जहां ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिल खोलकर उनका स्वागत किया था. यूक्रेन के समर्थन में ब्रिटेन में यूरोपीय नेताओ की इमरजेंसी बैठक हुई थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










