Traffic Jam in Delhi: नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर आज भी भीषण जाम, शाम होते ही 2 KM तक रेंगते दिखे वाहन
AajTak
बता दें कि आश्रम फ्लाईओवर को डीएनडी फ्लाईओवर से जोड़ा जा रहा है. इसके लिए आश्रम फ्लाईओवर पर 1 जनवरी से निर्माण कार्य शुरू किया गया है. ऐसे में आश्रम फ्लाईओवर डेढ़ महीने तक बंद किया गया है. जिसके चलते यहां से गुजरने वाले ट्रैफिक को दूसरे रूटों पर डायवर्ट कर दिया गया है.
नोएडा से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को हर रोज की तरह गुरुवार को भी जाम से जूझना पड़ा. नोएडा से कालंदी कुंज जाने वाले रास्ते पर शाम होते ही भीषण जाम लग गया. जानकारी के मुताबिक करीब 2 किलोमीटर से लंबे जाम में लोगों को लंबे समय तक जाम में फंसना पड़ा. यहां वाहन रेंगते हुए दिखे. जिससे वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा और वे देरी से अपने मंजिल तक पहुंच सके.
दरअसल, आश्रम फ्लाइओवर बंद होने के कारण नोएडा से दिल्ली जाने वाले वाहनों का दबाव अन्य रास्तों पर बढ़ गया है. इनमें नोएडा-कालिंदी कुंज मार्ग भी शामिल है. इस कड़ी में गुरुवार को जैसे ही लोग दफ्तरों से दिल्ली में अपने घरों की तरफ निकले तो उन्हें भीषण जाम में फंसना पड़ा. वहीं यहां मौजूद MCD टोल भी इसकी मुख्य वजह बन रहा है.
बताया जा रहा है कि दिल्ली में मदनपुर खादर के पास यमुना पुल पर बने MCD टोल के चलते ये जाम लगा. वहीं टोल के तुरंत आगे रेड लाइट औऱ सड़क की चौड़ाई कम हो जाने के कारण भी वाहनों के पहिए धीमे पड़ जाते हैं. जिससे नोएडा बॉर्डर तक वाहनों का जाम फंस जाता है. आए दिन MCD टोल के चलते इस रूट पर वाहन चालकों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है.
डेढ़ महीने के लिए बंद है आश्रम फ्लाईओवर
बता दें कि आश्रम फ्लाईओवर को डीएनडी फ्लाईओवर से जोड़ा जा रहा है. इसके लिए आश्रम फ्लाईओवर पर 1 जनवरी से निर्माण कार्य शुरू किया गया है. ऐसे में आश्रम फ्लाईओवर डेढ़ महीने तक बंद किया गया है. जिसके चलते यहां से गुजरने वाले ट्रैफिक को दूसरे रूटों पर डायवर्ट कर दिया गया है. जिससे नोएडा और दिल्ली बॉर्डर पर रोज भीषण जाम लग रहा है. हालांकि, आश्रम फ्लाईओवर के नीचे की तरफ के रिंग रोड के दोनों कैरिज-वे ट्रैफिक के लिए चालू हैं.
दिल्ली पुलिस ने सुझाए ये रूट

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










