
Trade Fair 2022: जल्द शुरू हो रहा ट्रेड फेयर, इन 67 मेट्रो स्टेशन पर मिलेंगे टिकट, जानें कीमत
AajTak
International Trade Fair 2022: DMRC ने बताया कि ट्रेड फेयर के लिए इस बार 67 मेट्रो स्टेशनों पर टिकट की सुविधा उपलब्ध होगी. बता दें कि ट्रेड फेयर प्रगति मैदान में 14 नवंबर से 27 नवंबर तक रहेगा. हालां कि आम लोगों के लिए ये 19 नवंबर से खुलेगा. इसकी एंट्री का समय रोजाना सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक का है.
India International Trade Fair: देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में हर साल की तरह इस बार भी ट्रेड फेयर की शुरुआत होने वाली है. 14 नवंबर से इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर शुरू होने वाला है. हालांकि शुरुआत के 5 दिन बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए होंगे. लेकिन 19 नवंबर से ये आम जनता के लिए खुल जाएगा. अगर आप भी इसका मजा लेना चाहते हैं तो DMRC ने इससे जुड़ी जानकारी साझा की हैं.
क्या होगा समय
DMRC ने बताया कि ट्रेड फेयर के लिए इस बार 67 मेट्रो स्टेशनों पर टिकट की सुविधा उपलब्ध होगी. बता दें कि ट्रेड फेयर प्रगति मैदान में 14 नवंबर से 27 नवंबर तक रहेगा. हालांकि आम लोगों की एंट्री 19 नवंबर से हो सकेगी. इसकी एंट्री का समय रोजाना सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक का है. वहीं टिकट आपको दिल्ली मेट्रो के 67 स्टेशनों पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मिल सकेंगे.
किन-किन स्टेशन पर मिलेंगे टिकट?
ट्रेड फेयर के टिकट की सुविधा दिल्ली मेट्रो की सभी 9 लाइनों के चुनिंदा स्टेशनों पर मिलेगी. रेड लाइन में 9 स्टेशन, येलो लाइन के 11 स्टेशनों, ब्लू लाइन के सबसे ज्यादा 24 स्टेशनों, ग्रीन लाइन के 3 स्टेशनों, वॉयलेट लाइन के 8 स्टेशनों, पिंक लाइन के 5 स्टेशनों, मजेंटा लाइन के 5 स्टेशनों और ग्रे व ऑरेंड लाइन के एक-एक स्टेशन पर टिकट की सुविधा उपलब्ध रहेगी.
टिकट की कीमत

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










