
Toolkit केस: कांग्रेस की दिल्ली पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी, नड्डा-पात्रा समेत कई बीजेपी नेताओं पर FIR की मांग
AajTak
कांग्रेस की शिकायत में लिखा गया है कि इस शिकायत के जरिए हम जेपी नड्डा, संबित पात्रा, स्मृति ईरानी, बीएल संतोष समेत बीजेपी के कई नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हैं. इन लोगों ने देश में अशांति फैलाने और सांप्रदायिक अशांति फैलाने के मकसद से सोशल मीडिया के जरिए झूठी बातें फैलाई हैं.
टूलकिट को लेकर बीजेपी की तरफ से कांग्रेस पर लगाए गए आरोप का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है. जुबानी जंग के बाद अब यह मामला पुलिस थाने जा पहुंचा है. कांग्रेस ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा समेत कई बीजेपी नेताओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और एसएचओ तुगलक रोड पुलिस स्टेशन को चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी में संबित पात्रा और जेपी नड्डा के अलावा स्मृति ईरानी, बीएल संतोष समेत कई अन्य नेताओं के नाम हैं. कांग्रेस ने पत्र में लिखा है कि इस शिकायत के जरिए हम जेपी नड्डा, संबित पात्रा, स्मृति ईरानी, बीएल संतोष समेत बीजेपी के कई नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हैं. इन लोगों ने देश में अशांति और सांप्रदायिक अशांति फैलाने के मकसद से सोशल मीडिया के जरिए झूठी बातें फैलाई हैं.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










