
TMC सांसद सौगत रॉय की संसद भवन में बिगड़ी तबीयत, RML अस्पताल में किए गए एडमिट
AajTak
टीएमसी के सांसद सौगत रॉय को तबीयत खराब होने के कारण दिल्ली स्थित आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें एंबुलेंस के जरिए संसद भवन से आरएमएल अस्पताल ले जाया गया.
पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद सौगत रॉय को तबीयत खराब होने के कारण दिल्ली स्थित आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही के दौरान सौगत उपस्थित थे. इस दौरान उन्हें पीठ दर्द, बेचैनी और असहजता महसूस हो रही थी. जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया.
सौगत को संसद भवन के मकर द्वार से एंबुलेंस में शिफ्ट किए जाने का वीडियो आया है. उन्हें व्हीलचेयर पर बैठाकर कुछ मेडिकल स्टाफ और संसद भवन के सुरक्षाकर्मी ले जाते हुए नजर आए. एंबुलेंस में चढ़ने के लिए उन्हें सुरक्षाकर्मियों का सहारा लेना की जरूरत पड़ी.
यह खबर अपडेट हो रही है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











