
'TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर दर्ज हो FIR', 3 बीजेपी सांसदों ने ओम बिरला को लिखा पत्र
AajTak
जेपीसी में शामिल तीन भाजपा सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर मांग की है कि टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए और वक्फ पर जेपीसी की बैठक के दौरान हुए हंगामे की जांच पूरी होने तक उन्हें निलंबित किया जाना चाहिए.
वक्फ बिल पर जेपीसी बैठक में मंगलवार को हुए हंगामे का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब जेपीसी में शामिल तीन भाजपा सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर मांग की है कि टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए और वक्फ पर जेपीसी की बैठक के दौरान हुए हंगामे की जांच पूरी होने तक उन्हें निलंबित किया जाना चाहिए.
तीन सांसदों ने ओम बिरला को लिखा पत्र
ओम बिरला को लिखे इस पत्र पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, अपराजिता सारंगी और अभिजीत गंगोपाध्याय ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किए हैं. पत्र में बीजेपी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से टीएमसी सांसद को लोकसभा से निष्कासित करने पर विचार करने का भी अनुरोध किया है. सांसदों ने यह भी कहा है कि पूरे मामले को आचार समिति (एथिक्स कमेटी) को भेजा जाना चाहिए. लोकसभा स्पीकर को लिखे अपने पत्र में सांसदों ने कहा कि वे कल्याण बनर्जी की गुंडागर्दी और अक्षम्य हिंसक व्यवहार के गवाह हैं और उन्हें कार्रवाई का सामना करना चाहिए.
जेपीसी बैठक में क्या हुआ था...
अब सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि कल्याण बनर्जी इतना बढ़ गए और उन्होंने बोतल फोड़ दी. दरअसल, सूत्रों का कहना है कि वक्फ बोर्ड की जेपीसी बैठक में जिस समय हंगामा हुआ तब ओडिशा पर प्रेजेंटेशन चल रही थी. बैठक में सेवानिवृत्त न्यायाधीशों और सुप्रीम कोर्ट के वकीलों सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं. इस दौरान कल्याण बनर्जी बिना बारी के अपनी बात रखना चाहते थे. उनसे पहले ही तीन बार बात की जा चुकी थी और वह प्रेजेंटेशन के दौरान दोबारा मौका पाना चाहते थे. बीजेपी सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय ने इस पर आपत्ति जताई.
यह भी पढ़ें: कल्याण बनर्जी और अभिजीत गांगुली के बीच क्या हुआ था? जेपीसी बैठक में झड़प की कहानी, जगदंबिका पाल की जुबानी

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







