
TMC नेता मुकुल रॉय की बिगड़ी तबियत, कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती
AajTak
मुकुल रॉय की तबियत बिगड़ गई है. उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुकुल रॉय लंबे समय से बीमार चल रहे थे. एक दिन पहले ही उनकी MRI और अन्य जांच रिपोर्ट आई है. डॉक्टर ने आज TMC नेता को भर्ती होने की सलाह दी. फिलहाल उन्हें हॉस्पिटल के तीसरी मंजिल के बेड नंबर C-57 पर शिफ्ट किया गया है.
बीजेपी से TMC में आए विधायक मुकुल रॉय की तबियत बिगड़ गई है. उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनका इलाज मेडिसिन विभाग में चल रहा है. मुकुल रॉय लंबे समय से बीमार चल रहे थे. एक दिन पहले ही उनकी MRI और अन्य जांच रिपोर्ट आई है. डॉक्टर ने आज TMC नेता को भर्ती होने की सलाह दी. फिलहाल उन्हें हॉस्पिटल के तीसरी मंजिल के बेड नंबर C-57 पर शिफ्ट किया गया है.
पश्चिम बंगाल में BJP के चुनाव हारने के बाद पार्टी के नेता मुकुल रॉय अपने बेटे शुभ्रांशु के साथ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सांसद अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में उन्होंने टीएमसी ज्वाइन कर ली.
मुकुल रॉय के TMC में आने पर ममता ने कहा था कि बीजेपी में बहुत ज्यादा शोषण है. वहां लोगों का रहना मुश्किल है. बीजेपी सामान्य लोगों की पार्टी नहीं है. ममता ने कहा कि मुकुल घर का लड़का है. उसकी वापसी हुई है. मेरा मुकुल के साथ कोई मतभेद नहीं है. सीएम ममता ने कहा था कि जिन्होंने टीएमसी के साथ गद्दारी की है, उनको पार्टी में नहीं लेंगे. बाकी लोग पार्टी में आ सकते हैं.
चुनाव के नतीजों के बाद ही मुकुल रॉय फिर से टीएमसी में वापस आने चाहते थे. टीएमसी नेता सौगत रॉय ने कहा था कि ऐसे बहुत से लोग हैं, जो अभिषेक बनर्जी के संपर्क में हैं और वापस आना चाहते हैं, मुझे लगता है कि पार्टी छोड़कर लौटने वालों को दो कैटिगरीज में बांटा जा सकता है, ये हैं- सॉफ्टलाइनर और हार्डलाइनर.'
राजेश साहा की रिपोर्ट

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










