
TMC नेता पार्टी ऑफिस ले जाकर करते हैं रेप, BJP सांसद लॉकेट चटर्जी ने शेयर किया महिलाओं का वीडियो
AajTak
संदेशखाली की महिलाओं के वीडियो वायरल होने पर बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने ममता बनर्जी और टीएमसी सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई. उन्होंने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लक्ष्मी भंडार के नाम पर महिलाओं को 500 रुपया देकर उनकी इज्जत के साथ खिलवाड़ करवा रही हैं. तृणमूल सरकार के शासन में महिलाओं के साथ रेप किया जा रहा है.
हुगली के बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है. दक्षिण 24 परगना के कुख्यात संदेशखाली इलाके की महिलाएं इस वीडियो में आरोप लगा रही हैं, वो बेहद संगीन हैं. इस वीडियो को साझा करते हुए सांसद ने कहा कि बंगाल की हालत इराक, ईरान और पाकिस्तान जैसी हो गई है.
सांसद ने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लक्ष्मी भंडार के नाम पर महिलाओं को 500 रुपया देकर उनकी इज्जत के साथ खिलवाड़ करवा रही हैं. तृणमूल सरकार के शासन में महिलाओं के साथ लगातार बलात्कार हो रहे हैं.
यह भी पढ़ें- 'अगर योगी यहां आए, तो उनका भी घेराव करेंगे...' बोले जमीयत उलेमा-ए-हिंद बंगाल प्रमुख
वीडियो में महिलाओं ने कही ये बातें…
वीडियो में महिलाओं ने ईडी पर हमला करने वाले टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उसके गुर्गे पर गंभीर आरोप लगाए. महिलाओं ने कहा कि शाहजहां शेख के लोग घर-घर जाकर यह देखते थे कि किन के घर में महिलाएं सुंदर और कम उम्र की हैं.
उन्हें वहां से जबरन ले जाकर पार्टी ऑफिस में रात भर रखा जाता था. फिर सुबह छोड़ दिया जाता था. उनके पतियों को धमकी मिलती थी कि तुमने शादी की है, लेकिन रात को रखने का अधिकार नहीं है. जब तक टीएमसी के लोगों का मन नहीं भरता था, तब तक वे लोग महिलाओं को अपने पास रखते थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










