
Titanic देखने समुद्र में गया ये कारोबारी लापता, 70 साल बाद भारत में चीते लाने में निभाया था बड़ा रोल
AajTak
टाइटैनिक के मलबे को देखने के लिए लोगों को ले जाने वाली एक छोटी पनडुब्बी अटलांटिक महासागर में लापता हो गई है. इंटरनेशनल समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक 1912 की टाइटैनिक आपदा के मलबे को देखने के लिए समुद्र के 12,500 फीट (3,800 मीटर) नीचे एक पनडुब्बी गई थी.
टाइटैनिक के मलबे को देखने के लिए लोगों को ले जाने वाली एक छोटी पनडुब्बी बीते दिन सोमवार को गायब हो गई. जानकारी के मुताबिक अपने चालक दल के साथ अटलांटिक महासागर में यह पनडुब्बी लापता हुई है. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है पनडुब्बी समुद्र में कहां लापता हुई है.
पनडुब्बी एक बार में पांच लोगों को ले जा सकती है और टाइटैनिक के मलबे तक पूरी तरह से गोता लगाने में लगभग आठ घंटे लगते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, पनडुब्बी को ट्रैक करने के लिए बचाव अभियान चल रहा है. पनडुब्बी बनाने वाली कंपनी ने एक बयान में कहा कि चालक दल को सुरक्षित वापस लाने के लिए सभी विकल्प तलाशे जा रहे हैं.
क्या है ये पूरा मामला?
इंटरनेशनल समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक 1912 की टाइटैनिक आपदा के मलबे को देखने के लिए समुद्र के 12,500 फीट (3,800 मीटर) नीचे एक पनडुब्बी गई थी. 2 लाख 50 हजार US डॉलर की इस महंगी यात्रा पर कुल 5 लोग गए हुए थे. लेकिन इन पांच लोगों को ले जाने वाला पनडुब्बी जहाज कनाडा से दूर अटलांटिक में गायब हो गया है.
कौन हैं यह पांच लोग?
इन पांच लोगों में से एक हैं ब्रिटिश अरबपति और एविएशन कंसल्टेंसी एक्शन एविएशन के अध्यक्ष हामिश हार्डिंग. उनके सौतेले बेटे के अनुसार वो लापता लोगों में से हैं. दुबई में रहने वाले हार्डिंग ने इस यात्रा पर जाने से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था. इसमें उन्होंने लिखा था कि उन्हें मिशन विशेषज्ञ के रूप में टाइटैनिक देखने जाने पर गर्व महसूस हो रहा है. उन्होंने पोस्ट किया, '40 वर्षों में न्यूफाउंडलैंड में सबसे खराब सर्दी के कारण, यह मिशन पहला और एकमात्र होने की संभावना है.' पोस्ट के मुताबिक 2023 में टाइटैनिक के लिए मानवयुक्त मिशन के लिए हम गोता लगाने की कोशिश करने जा रहे हैं.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.








