
Titan की साड़ी और परफ्यूम खरीदा है? केवल घड़ी-ज्वेलरी ही नहीं बेचती है कंपनी
AajTak
अपने कारोबार का और विस्तार करते हुए टाइटन ने साल 2017 में साड़ी के सेगमेंट में कदम रखा था. साल 2019 में टाइटन के एमडी और सीईओ बने सीके वेंकटरमण ने टाइटन को अगल-अलग प्रोडक्ट वाली कंपनी के रूप में आगे बढ़ाया है. आने वाले समय में कंपनी अपने इस कारोबार का और विस्तार करने वाली है.
आम लोगों से अगर आप पूछेंगे की टाइटन (Titan) किस चीज की कंपनी है, तो उनका पहला जवाब होगा घड़ी. क्योंकि टाइटन की घड़ी ने ही देश के आम लोगों तक इस ब्रांड को पहुंचाया है. लेकिन टाइटन घड़ी बनाने और बेचने के कारोबार के अलावा ज्वेलरी भी बेचती है और उस ब्रांड का का नाम तनिष्क (Tanishq) है. इसके अलावा भी कंपनी दो ऐसे प्रोडक्ट बेचती है, जिसके बारे में शायद बेहद कम ही लोग जानते हैं. टाइटन साड़ी और परफ्यूम का भी कारोबार करती है. आने वाले समय में कंपनी अपने इस कारोबार का और विस्तार करने वाली है.
साड़ी से लेकर परफ्यूम तक
टाइटन को अपने ज्वैलरी व्यवसाय से ज्यादातर रेवेन्यू प्राप्त होता है, लेकिन इसके पोर्टफोलियो में और भी कई ब्रांड्स हैं. साल 1984 में टाइटन की शुरुआत हुई थी. टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में टाइटन और फास्टट्रैक घड़ियों और ब्रांडेड ज्वैलरी के अपने मुख्य पोर्टफोलियो के साथ कई सेगमेंट में विस्तार किया है. हैंडक्राफ्टेड साड़ी से लेकर परफ्यूम तक बिजनेस में कंपनी ने अपना विस्तार किया है.
साल 2019 में टाइटन के एमडी और सीईओ बने सीके वेंकटरमण ने टाइटन को अगल-अलग प्रोडक्ट वाली कंपनी के रूप में आगे बढ़ाया है. वेंकटरमन के अनुसार, पहले टाइटन मुख्य रूप से अपने आभूषणों और घड़ियों के लिए जाना जाता था. लेकिन अब इसके अन्य कारोबार पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित करना है.
टाइटन का परफ्यूम ब्रांड
साल 2013 में टाइटन ने अपना परफ्यूम ब्रांड स्किन (Skinn) नाम से लॉन्च किया था. कंपनी अब इसके विस्तार पर फोकस कर रही है. हैरी फ्रेमोंट, मिशेल गिरार्ड और फैब्रिस पेलेग्रिन सहित छह पुरस्कार विजेता परफ्यूमर्स ने इसे इन-हाउस विकसित किया है. इसके परफ्यूम अब इसके हजारों ब्रांडेड आउटलेट्स के माध्यम मार्केट में आगे बढ़ रहे हैं.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









