
Tirupati Stampede: टोकन बंटने शुरू भी नहीं हुए और मच गई भगदड़, 6 की मौत... तिरुपति मंदिर हादसे की पूरी कहानी
AajTak
Tirupati Stampede: तिरुपति के स्पेशल वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए 8 स्थानों पर विशेष टोकन काउंटर बनाए गए थे. टोकन 9 जनवरी की सुबह से बंटने थे, लेकिन इसके लिए 8 जनवरी की रात से ही भीड़ जुटना शुरू हो गई. इस दौरान हुई भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई.
हिंदू आस्था के बड़े केंद्र तिरुपति में बड़ा हादसा हो गया. यहां भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई. दरअसल, तिरुपति मंदिर के विशेष वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए 8 स्थानों पर टोकन काउंटर बनाए गए थे. इस दौरान ही बैरागी पट्टेदा इलाके और MGM स्कूल के काउंटर पर भगदड़ मच गई. यहां हजारों लोगों की भीड़ मौजूद थी. भगदड़ में कई लोग दब गए और 6 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी. हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में से एक महिला मल्लिका की पहचान हो गई है.
तिरुपति में हुए इस हादसे में करीब 25 लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर दुख जताया है. बताया जा रहा है कि टोकन के लिए बनाए गए केंद्रों पर टोकन बंटने शुरू भी नहीं हुए थे, लेकिन इससे पहले ही यहां भगदड़ मच गई और इतना बड़ा हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि 9 जनवरी की सुबह 10 बजे सीएम चंद्रबाबू नायडू घायलों से मिलने के लिए तिरुपति के अस्पताल पहुंचेंगे.
टोकन के लिए रात से ही लगने लगी भीड़
बता दें कि हर साल वैकुंठ एकादशी पर तिरुपति वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है. देश के हर इलाके से लोग इस विशेष समय में तिरुपति के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं. इस बार वैकुंठ द्वार दर्शन 10 जनवरी से 19 जनवरी तक होने हैं. इसके लिए ही टोकन बांटे जाने की व्यवस्था की गई थी. टोकन 9 जनवरी की सुबह से बांटे जाने थे, लेकिन इसके लिए 8 जनवरी की रात से ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई. लोगों ने बैरागी पट्टीडा पार्क और MGM स्कूल सेंटर पर लाइन लगा ली. कुछ ही देर में 4 हजार से ज्यादा लोग इकट्ठे हो गए. इस दौरान ही भगदड़ मच गई.
PM मोदी ने ट्वीट कर हादसे पर जताया दुख
कलेक्टर ने किया अस्पताल का दौरा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










