
Time Deposit Account: बैंक के मुकाबले पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में बंपर ब्याज!
AajTak
पोस्ट ऑफिस में फिलहाल टाइम डिपॉजिट अकाउंट (Time Deposit Account) एक बेहतरीन स्कीम है. इस पर 6.7 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है, जबकि सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में 7.4 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है.
पिछले कुछ वर्षों में पोस्ट ऑफिस के मुकाबले बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) की संख्या बढ़ी है. लेकिन अभी भी बैंक के मुकाबले पोस्ट ऑफिस में ज्यादा ब्याज मिलता है. साथ ही निवेश पूरी तरह से सुरक्षित रहता है.
ऐसे में अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ-साथ बेहतर रिटर्न चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस (Post Office) में फिक्स्ड डिपॉजिट कर सकते हैं. पोस्ट ऑफिस में कई ऐसी स्कीम्स हैं, जिसमें बैंक के मुकाबले बहुत ज्यादा ब्याज मिल रहा है. जबकि महज 500 रुपये में आप पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट खुलवा सकते हैं.
बैंक में ब्याज
दरअसल, फिलहाल देश में अधिकतर सरकारी बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर 5.4 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है. जबकि सीनियर सिटीजन को फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर 6.20 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है. जबकि पोस्ट ऑफिस में इसके मुकाबले ज्यादा ब्याज मिल रहा है.
टाइम डिपॉजिट अकाउंट के बारे में
पोस्ट ऑफिस में फिलहाल टाइम डिपॉजिट अकाउंट (Time Deposit Account) एक बेहतरीन स्कीम है. इस पर 6.7 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है, जबकि सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में 7.4 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












