
TIME की AI 2024 लिस्ट जारी, IT मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव से नंदन निलेकणी तक, कई भारतीय हैं शामिल
AajTak
Most Influential People In AI: Time मैगजीन ने AI के क्षेत्र में सबसे ज्यादा चर्चित लोगों की एक लिस्ट जारी की है. साल 2024 की इस लिस्ट में कई भारतीयों के नाम शामिल हैं. 100 लोगों की इस लिस्ट में IT मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव, Infosys को-फाउंडर नंदन निलेकणी और एक्टर अनिल कपूर समेत कई नाम शामिल हैं.
Time मैगजीन ने साल 2024 की AI जगत के सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाले लोगों को शामिल किया गया है. Time मैगजीन की इस लिस्ट में कई भारतीयों का नाम भी शामिल हैं.
लिस्ट में इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव का नाम भी मौजूद है. मैगजीन ने भारत की AI स्ट्रैटजी में अश्विनी वैष्णव की भूमिका को हाईलाइट किया है.
उनके बारे में मैगजीन ने लिखा, 'अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में भारत अगले 5 सालों में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग करने वाले टॉप 5 देशों में शामिल होने की आशा करता है. ये मॉडर्न AI सिस्टम के लिए एक जरूर कम्पोनेंट है. कई फैक्टरी में इसकी शुरुआत हो चुकी है.'
यह भी पढ़ें: Nothing Phone 2a Plus का लुक और डिजाइन कितना बेजोड़? देखें Review
'अभी तक अश्विनी वैष्णव ने इस महत्वाकांक्षा को लेकर कई चुनौतियों का सामना किया है. भारत का टेक सेगमेंट कम प्राइवेट R&D इन्वेस्टमेंट और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम की कमी से जूझ रहा है. एजुकेशन डिस्टम भी एडवांस AI और सेमीकंडक्टर डेवलपमेंट के लिए जरूरी स्पेशल वर्कफोर्स तैयार करने में तेजी ला रहा है.'
इसके अलावा मैगजीन ने अनिल कपूर को भी अपनी लिस्ट में शामिल किया है. टाइम ने उनके बारे में लिखा, 'अनिल कपूर ने नई दिल्ली हाई कोर्ट में सितंबर महीने में उनके जैसे दिखने के लिए AI के इस्तेमाल पर एक महत्वपूर्ण जीत हासिल की है.' इस पर अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'सभी एक्टर्स को खुद की रक्षा का अधिकार है.'

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.












