
Tilak Varma, IND vs ENG: तिलक का टाइम आ गया... सूर्यकुमार यादव के इस फैसले ने बदली 22 वर्षीय खिलाड़ी की किस्मत, अब खूब बरसा रहे रन
AajTak
IND vs ENG 2nd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला चेन्नई में खेला गया. इस मुकाबले में तिलक वर्मा ने साहसिक पारी खेलकर भारतीय टीम को 2 विकेट से जीत दिलाई. तिलक इस मुकाबले में तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे.
'मेरा टाइम आएगा...', क्रिकेटर तिलक वर्मा ये बात खुद से कहते रहे, जब उन्हें पिछले साल इंजरी के चलते जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर होना पड़ा था. तिलक जब तक फिट होते, तब तक वो आईसीसी रैंकिंग में भी काफी नीचे फिसल चुके थे. फिर तिलक बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए प्रारंभिक टीम का हिस्सा नहीं थे. लेकिन शिवम दुबे के इंजर्ड होने के बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया. हालांकि उस टी20 सीरीज में तिलक को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला.
इसके बाद तिलक वर्मा को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए चुना गया, जहां वो शुरुआती दो टी20 मुकाबलों में कुछ खास नहीं कर पाए. तिलक ने तब चौथे नंबर पर बैटिंग की थी. दूसरे टी20 मैच के बाद तिलक वर्मा ने कप्तान सूर्यकुमार से आग्रह किया कि उन्हें अगले मुकाबले में तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए भेजा जाए. आमतौर पर सूर्यकुमार तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरते हैं, लेकिन उन्होंने तिलक के लिए अपनी पोजीशन कुर्बान कर दी.
सूर्यकुमार यादव का ये मूव काम कर गया. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टी20 में तिलक ने तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हुए नाबाद 107 रन बनाए, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका पहला शतक था. फिर तिलक ने जोहानिसबर्ग में खेले गए अगले मुकाबले में भी शतकीय पारी (120*) खेली. सूर्या ने इस फैसले को लेकर कहा था, 'तिलक वर्मा के बारे में क्या कहूं. वह मेरे पास आए, मुझसे पूछा कि क्या वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. मैंने उनसे कहा कि जाएं और एन्जॉय करें. मैं जानता था कि वह क्या करने में सक्षम हैं और उनके लिए खुश हूं.'
वहीं तिलक वर्मा ने तीसरे नंबर पर बैटिंग को लेकर कहा था, 'सारा श्रेय कप्तान सूर्यकुमार यादव को जाता है. उन्होंने मुझे नंबर तीन पर मौका दिया. मैच से पहले उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं वहां बल्लेबाजी करूंगा. मैं वाकई बहुत खुश हूं कि उन्होंने मुझे वह मौका दिया. मुझे अपने बेसिक्स पर पूरा भरोसा रहता है.'
अब चेन्नई टी20 में बल्ले से मचाई धूम
अब भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज की बात करते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता टी20 में सूर्यकुमार यादव ने तीसरे नंबर पर बैटिंग की, लेकिन वो अपना खाता नहीं खोल पाए. उस मुकाबले में तिलक चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए और नाबाद 19 रन बनाए. फिर चेन्नई टी20 में सूर्या ने फिर तिलक को तीसरे नंबर पर भेजने का फैसला किया. सूर्या का ये ट्रिक फिर काम कर गया. तिलक ने चेन्नई टी20 में 55 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










