
The Kerala Story 2 BO Day 15: ‘द केरल स्टोरी 2’ बनी साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म, 15वें दिन भी खूब छापे नोट
ABP News
The Kerala Story 2 BO Day 15: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने दो हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया. वहीं रिलीज के तीसरे फ्राइडे भी इसने अच्छी कमाई की है.
‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ काफी विवादों और कानूनी मुश्किलों को झेलने के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यूं तो फिल्म की शुरुआत धीमी हुई लेकिन फिर इसने देखते ही देखते बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया. हालांकि ये अपनी प्रीक्वल ‘द केरल स्टोरी’ के मुकाबले काफी कम बिजनेस कर पाई है लेकिन फिर भी ‘द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के दो हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर दबाकर कमाई की है. यहां तक कि ये साल की अब तक की सबसे बड़ी फिलम बॉर्डर 2 को भी मुनाफा कमाने के मामले में पीछे छोड़ चुकी है. अब ‘द केरल स्टोरी 2’ की तीसरे हफ्ते में एंट्री ह गई है. जानते हैं फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को कितना कलेक्शन किया है?
‘द केरल स्टोरी 2’ की 15वें दिन कितनी रही कमाई? ‘द केरल स्टोरी 2’ ने अपना दूसरा हफ्ता अच्छे नोट पर खत्म किया है. पहले हफ्ते में जहां इस फिल्म ने 23.28 करोड़ से ज़्यादा कमाए, और दूसरे हफ़्ते में इसने नॉर्मल गिरावट दिखाते हुए 16.97 करोड़ कमाए. गौरतलब है कि सिर्फ़ 28 करोड़ के बजट में बनी इस फ़िल्म ने अब तक अच्छा परफॉर्म किया है और इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर एक सक्सेस स्टोरी बनकर उभरी है. बता दें कि ये 2026 की सबसे ज़्यादा प्रॉफ़िट कमाने वाली बॉलीवुड फ़िल्म भी बन गई है. इसने सनी देओल की बॉर्डर 2 को पीछे छोड़ दिया है, और अब 50% रिटर्न देने की राह पर है. वहीं अब तीसरे फ्राइडे को भी इसने कमाल कर दिया है.
50 करोड़ी बनने से इंचभर दूर‘द केरल स्टोरी 2’ के पास कमाई के लिए पांच दिन और बचे हैं. उसके बाद 19 मार्च से सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की धुरंधर 2 कहर बरपाएही. ऐसे में ‘द केरल स्टोरी 2’ की कमाई में तीसरे वीकेंड पर तेजी आने की उम्मीद है और लग रहा है कि ये आराम से 50 करोड़ का नेट माइलस्टोन पार कर लेगी. इसके लिए इसे बस बस 9 करोड़ के करीब और कमाने की जरूरत है.
‘द केरल स्टोरी 2’ जल्द ही 50% रिटर्न देगीद केरल स्टोरी 2 कथित तौर पर 28 करोड़ के बजट में बनी थी. इस लागत के मुकाबले, इसने अब तक 41.21 करोड़ नेट कमाए हैं, इस तरह 12 करोड़ का रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (ROI) मिला है. आगे कैलकुलेट करने पर, यह करीब 43% रिटर्न के बराबर है. इसी के साथ इसे इंडियन बॉक्स ऑफिस पर प्लस रेटिंग मिली है. वहीं 50% रिटर्न तक पहुंचने के लिए, फिल्म को कुल 42 करोड़ नेट कमाने होंगे, जो तीसरे शनिवार, 16वें दिन तक मिलने की उम्मीद है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












