
गर्लफ्रेंड गौरी और Ex वाइफ रीना-किरण के संग आमिर खान ने किया बर्थडे सेलिब्रेट, इरफान पठान की पत्नी ने लूटी लाइमलाइट
ABP News
आमिर खान ने 14 मार्च को अपना 61वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट और दोनों एक्स वाइफ किरण और रीना भी सेलिब्रेशन का हिस्सा बनीं.
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने 14 मार्च को अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के संग बर्थडे सेलिब्रेट किया. हालांकि, उनके बर्थडे के मौके पर कोई ग्रैंड सेलिब्रेशन नहीं हुआ.
इस मौके पर एक्टर की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट, उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता और उनके दोनों बच्चे आइरा खान और जुनैद के साथ-साथ उनकी दूसरी एक्स वाइफ किरण राव और उनका बेटा आजाद राव खान भी मौजूद थे. इस सेलिब्रेशन की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.
इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान भी अपनी वाइफ सफा बेग के साथ पहुंचे थे. सफा बेग को इस दौरान गौरी से बात करते हुए देखा गया. सफा ने लाइमलाइट बटोरने का मौका नहीं गंवाया, क्योंकि वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं.
इरफान खान ने शेयर किया सेलिब्रेशन का वीडियो

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












