
The Kerala Story 2 BO Day 12: ‘द केरल स्टोरी 2’ का 12वें दिन कमाल, ‘अस्सी’ के उड़ा दिए परखच्चे, बना डाला ये सॉलिड रिकॉर्ड
ABP News
The Kerala Story 2 BO Day 12: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने दूसरे मंगलवार को एक बार फिर कमाई मे तेजी दिखाई और शानदार कलेक्शन कर लिया. ये साल की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है.
‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' कानूनी लड़ाई, प्रोपेगैंडा के आरोपों और राजनीतिक विरोध के बाद 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. शुरुआती अंतरिम रोक के बावजूद, विपुल अमृतल शाह की बनाई इस फिल्म को अब ऑफिशियली सफल माना जा रहा है, क्योंकि इसने बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट से ज्यादा कमाई कर ली है. वहीं अब ये प्रॉफिट कमा रही है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार कितना कलेक्शन किया है?
‘द केरल स्टोरी 2’ ने 12वें दिन कितनी कमाई की? ‘द केरल स्टोरी 2’ सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के बाद इस साल की दूसरी सक्सेसफुल फिल्म बन गई है. फिलहाल ये फिल्म सिनेमाघरों में मौजूद सभी नई और कुछ हफ्तों पुरानी फिलमों पर दबदबा बनाए हुए हैं और हर दिन एक करोड़ से ज्यादा कमाई कर रही है. यहां तक कि रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी ये शानदार कलेक्शन कर रही है.
फिल्म के कारोबार की बात करें तो ‘द केरल स्टोरी 2’ ने पहले हफ्ते में 22.34 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद इसने 8वे दिन 2.70 करोड़, 9वें दिन 3.75 करोड़, 10वें दिन 3.30 करोड़ और 11वें दिन 1.95 करोड़ का कलेक्शन किया.
‘द केरल स्टोरी 2’ ने तोड़ा ‘अस्सी’ का रिकॉर्ड ‘द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के 12वें दिन एक बड़ा कमाल कर दिखाया है. दरअसल इसने 36.97 करोड़ की कमाई कर अगस्त्य नंदा की इक्कीस के लाइफ टाइम कलेक्शन 36.25 को मात दे दी है. इसी के साथ ‘द केरल स्टोरी 2’ साल की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












