
The Kashmir Files के विरोध में भिड़ने वाला ACP का ड्राइवर सस्पेंड, गनर से हुई थी मारपीट
AajTak
कानपुर के गोविन्द नगर सर्किल के एसीपी विकास पांडे के गनर नरेश सिंह और ड्राइवर स्वतंत्र यादव के बीच The Kashmir Files फिल्म को लेकर विवाद हुआ और मारपीट हुई. इतना ही नहीं गनर नरेश सिंह ने ड्राइवर स्वतंत्र यादव के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज देने की स्वरूप नगर थाने में एफआईआर तक दर्ज करा दी जिस पर अब ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई हुई है.
द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर कानपुर में एसीपी के गनर और ड्राइवर के बीच हुई मारपीट के बाद ड्राइवर स्वतंत्र यादव को सस्पेंड कर दिया गया है. दोनों के बीच द कश्मीर फाइल्स फिल्म के समर्थन को लेकर ये झगड़ा हुआ था.
इस झगड़े के बाद एडिशनल डीसीपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एसीपी की विवाद के बाद गनर ने ड्राइवर पर मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई थी. ड्राइवर फिल्म का विरोध कर रहा था. जांच में ड्राइवर को दोषी पाए जाने पर उसे सस्पेंड कर दिया गया है और केस की जांच चल रही है.
फिल्म के समर्थन और विरोध को लेकर हुई इस घटना की चर्चा उत्तर प्रदेश के तमाम सरकारी कर्मचारी कर रहे हैं. हालांकि फिल्म का विरोध करने वाले सस्पेंड ड्राइवर स्वतंत्र यादव ने आजतक से बातचीत करने के दौरान इस पर सफाई दी थी.
ड्राइवर ने कहा था कि हम दोनों लोग साथ में एसीपी की ड्यूटी करते हैं. आपस में बहस हो गई थी, ऐसे में इसे इतना तूल नहीं देना चाहिए. उसने आरोप लगाया कि गनर नरेश सिंह मेरी तरफ मारने के लिए दौड़ा था और मैंने उसे सिर्फ धक्का दिया था.
बता दें कि इस घटना के सामने आने के बाद डीसीपी ने पहले ही दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया और जांच के बाद ड्राइवर स्वतंत्र यादव को मारपीट का दोषी मानकर सस्पेंड कर दिया गया.
ये भी पढ़ें:

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










