
The Kashmir Files की दलित युवक ने की आलोचना, दबंगों ने मंदिर में नाक रगड़वाकर मंगवाई माफी
AajTak
जिस दलित युवक के साथ यह घटना हुई है उसका नाम राजेश है जो एक प्राइवेट बैंक में सीनियर सेल्स मैनेजर है. 4 दिन पहले उसने सोशल मीडिया पर दलितों पर हो रहे अत्याचार को लेकर कमेंट किया था जिस पर गांव के ही लोगों के द्वारा उसका विरोध भी जताया गया था.
राजस्थान के अलवर जिले में एक दलित युवक को सोशल मीडिया पर 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म की आलोचना करना भारी पड़ गया. गांव के दबंगों ने दलित युवक से मंदिर की गेट पर नाक रगड़वाकर माफी मंगवाई जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मामला बहरोड़ के गोकुलपुर गांव का है जहां एक दलित युवक राजेश ने सोशल मिडिया पर "द कश्मीर फाइल्स" फिल्म पर कमेंट करते हुए लिख दिया था कि जब दलितों पर आए दिन अत्याचार हो रहे हैं तो फिल्म में पंडितों पर अत्याचार को दिखाया गया है और इसके पक्ष में लोग खड़े हो गए हैं तो दलितों के पक्ष क्यों सामने नहीं आते हैं.
दलित युवक के इसी कमेंट के बाद उसे ठाकुर जी महाराज के मंदिर बुलाकर ग्रामीणों की भीड़ ने युवक को गेट पर नाक रगड़वाकर माफी मंगवाई. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए और आनन-फानन घटनास्थल पर पहुंचकर अधिकारी मामले की जांच में जुट गए. पुलिस ने इस मामले मे 2 युवकों को हिरासत में भी लिया है. जिस दलित युवक के साथ यह घटना हुई है उसका नाम राजेश है जो एक प्राइवेट बैंक में सीनियर सेल्स मैनेजर है. 4 दिन पहले उसने सोशल मीडिया पर दलितों पर हो रहे अत्याचार को लेकर कमेंट किया था जिस पर गांव के ही लोगों के द्वारा उसका विरोध भी जताया गया था.
इस पर राजेश ने बताया कि लोगों की भावनाओं को ठेस ना पहुंचे इसलिए मैंने दो बार माफी मांगी लेकिन गांव के ही 2 लोगों ने मुझे जबरन मंदिर बुलाकर मुझसे माफी मंगवाई और नाक रगड़वाकर वीडियो बना लिया गया.
पीड़ित युवक राजेश के द्वारा बताया गया कि मैंने 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म पर कमेंट किया था और लिखा था कि जब दलितों पर आए दिन अत्याचार हो रहे हैं तो इसपर फिल्म बनाकर पंडितों पर अत्याचार को दिखाया जा रहा है और लोग इसके पक्ष में आ गए, तो देश में दलितों पर हो रहे अत्याचार में लोग सामने क्यों नहीं आते हैं.
उसने बताया कि 'जय श्री राम' और 'जय श्री कृष्ण के बारे में मैंने कमेंट किया था और कहा था कि मैं नास्तिक हूं, मैं पूजा-पाठ में विश्वास नहीं रखता.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










