
Thalaivi Online Leaked: Kangana Ranaut की फिल्म को लगा बड़ा झटका, रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हुई 'थलाइवी'
ABP News
Thalaivi Online Leaked: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म फिल्म 'थलाइवी' को ऑनलाइन लीक कर दिया गया है. फिल्म को कई पाइरेटेड साइट्स पर देखा जा सकता है.
Thalaivi Online Leaked: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पिछले काफी समय से अपनी फिल्म 'थलाइवी' (Thalaivi) को लेकर सुर्खियों हैं. कंगना के फैंस इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं. 10 सितंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला रहा है, लेकिन ऐसी खबर आई है, जिससे कंगना और फिल्म के मेकर्स को झटका लग सकता है. बताया जा रहा है कि फिल्म को ऑनलाइन लीक कर दिया गया है. फिल्म को कई पाइरेटेड साइट्स पर देखा जा सकता है. तमिलरॉकर्स (Tamilrockerz), मूवीरुल्ज (Movierulz) और टेलीग्राम पर कुछ ऐसे ग्रुप बने हुए हैं, जो नई फिल्मों को लीक कर देते हैं. इस फिल्म से कंगना रनौत और मेकर्स दोनों को ही खासा उम्मीदें हैं. कंगना ने जयललिता की भूमिका निभाने के लिए 20 किलो वजन बढ़ाया था. ऐसे में ऑनलाइन लीक हो जाने का असर फिल्म की कमाई पर देखने को मिल सकता है.More Related News













