
Terrorist Attack in Jammu-Kashmir: श्रीनगर में आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों पर फेंका ग्रेनेड, दो जवान घायल
AajTak
घाटी में सेना और पुलिसकर्मियों के ऑपरेशन से घबराए आतंकी अब उन्हें ही निशाना बनाने में लगे हुए हैं. बुधवार को आतंकियों के एक बार फिर श्रीनगर जिले के रैनावारी इलाके में सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड फेंका.
जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) में सेना और पुलिसकर्मियों के ऑपरेशन से घबराए आतंकी अब उन्हें ही निशाना बनाने में लगे हुए हैं. बुधवार को आतंकियों के एक बार फिर श्रीनगर जिले के रैनावारी इलाके में सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड फेंका. आतंकियों के ग्रेनेड हमले में पुलिसकर्मी घायल हो गए. आनन-फानन में घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाए जाने के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और उनकी तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.
जम्मू कश्मीर के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले के रैनावारी इलाके में बुधवार रात को कुछ संदिग्ध आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड फेंका. इस ग्रेनेड हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. फिलहाल दोनों पुलिसकर्मियों की हालत स्थिर बताई जा रही है.सेना और पुलिस की कार्रवाई से घबराए हुए हैं आतंकी दरअसल, जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना (Indian Army) दोनों ने आतंकियों के खिलाफ पिछले कुछ महीनों से आतंक विरोधी अभियान छेड़ा हुआ है. इस वजह से आतंकियों के अंदर बौखलाहट देखने को मिल रही है. आतंकी अब छिपकर वार करने लगे हैं.
हाल के दिनों में आतंकियों ने पुलिस वाहनों पर ग्रेनेड फेंकना शुरू कर दिया है. इसके अलावा, सुरक्षाबलों के काफिले पर गोलीबारी की घटना भी देखने को मिली है. हालांकि, भारतीय सेना के जवान और पुलिस बल आतंकियों की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










