
Telecom Sector Updates: घर बैठे लें मोबाइल सिम, Postpaid से Prepaid कन्वर्जन हुआ आसान
AajTak
सरकार ने टेलीकॉम में ई-केवाईसी के लिए नियम जारी कर दिए हैं. इसके तहत अब ग्राहकों को नए मोबाइल कनेक्शन के लिए दुकान के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी. वे घर बैठे सिम के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. गौरतलब है कि यह टेलीकॉम सेक्टर में हो रहे उन सुधारों का हिस्सा है जिसे केंद्रीय कैबिनेट ने 15 सितंबर को मंजूरी दी थी. अब लोग आधार या डिजिलॉकर में रखे किसी भी मान्य दस्तावेज के जरिए स्वयं का सत्यापन (ई-केवाईसी) कर अपने घर पर ही सिम प्राप्त कर सकते हैं. दूरसंचार विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया. नए नियम के मुताबिक अब ग्राहक के लिए किसी कनेक्शन को पोस्टपेड से प्रीपेड या प्रीपेड से पोस्टपेड करना बेहद आसान हो गया है. OTP आधारित कन्वर्जन प्रक्रिया से ग्राहक घर बैठे यह कर सकता है. गौरतलब है कि अभी तक नया मोबाइल कनेक्शन प्राप्त करने या मोबाइल कनेक्शन को प्रीपेड से पोस्टपेड या पोस्टपेड से प्रीपेड में बदलने के लिए ग्राहक को केवाईसी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










