
Telangana Exit poll: KCR की जाएगी सत्ता, कांग्रेस बनाएगी सरकार, पढ़ें- बीजेपी और ओवैसी की पार्टी को कितनी सीट
AajTak
Telangana Exit poll 2023: तेलंगाना में गुरुवार 30 नवंबर को 119 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी. इस बार 2290 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे. यहां के. चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति सत्ता में है. वहीं बीजेपी और कांग्रेस दोनों का ही मुकाबला केसीआर के साथ है. वोटिंग के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे. इससे पहले आज तक के exit poll में देखिए कैसे रहेंगे नतीजे.
तेलंगाना में गुरुवार 30 नवंबर को हुई वोटिंग के साथ पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए. एक तरफ जहां केसीआर जीत की हैट्रिक लगाने के लिए मैदान में उतरे थे तो वहीं, भाजपा और कांग्रेस उनका विजय अभियान रोकने की भरसक कोशिश करते दिखे थे. अब यह 3 दिसंबर को ही साफ हो पाएगा कि कौन अपने प्रयास में कितना सफल रहा.
क्या केसीआर हैट्रिक बना पाएंगे? क्या कांग्रेस कर्नाटक के बाद एक और दक्षिणी राज्य में किला फतह करेगी? या फिर भाजपा तेलंगाना में क्या मुकाम हासिल कर पाएगी.
ये सारी तस्वीरें वोटिंग से पहले आने वाले Exit Poll में भी कुछ-कुछ साफ हो जाएंगी. .तेलंगाना में इस बार 2290 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे. यहां के. चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति सत्ता में है. वहीं बीजेपी और कांग्रेस दोनों का ही मुकाबला केसीआर के साथ है. वोटिंग के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे. इससे पहले India Today Axis My India के exit poll में देखें कैसे रहेंगे नतीजे.
India Today Axis My India के Exit Poll के मुताबिक, BRS को 34-44 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 63-73 सीटें मिल सकती हैं. बीजेपी को 4-8 और ओवैसी की पार्टी 5-7 सीटें मिल सकती हैं.
केसीआर के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर सर्वे में एक बात तो साफ तौर पर दिख रही है कि, राज्य में BRS के खिलाफ तगड़ी सत्ता विरोधी लहर है और नतीजों वाले दिन केसीआर को इनका सामना करना पड़ सकता है. इस तरह ये सर्वे इस अनुमान की ओर इशारा कर रहा है कि सीएम के. चंद्रशेखर राव न तो जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे और न ही अपनी सत्ता बचा पाएंगे. विशेष रूप से दक्षिण, मध्य और तेलंगाना के उत्तरी क्षेत्र में सत्ता विरोधी लहर अधिक है, हालांकि हैदराबाद में यह बहुत प्रभावी नहीं है.
Polstrat के मुताबिक, BRS-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला Polstrat के मुताबिक तेलंगाना में बीआरएस और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है. Exit Poll के मुताबिक, बीआरएस को 48-58 सीटें, कांग्रेस+ को 49-59 सीटें, बीजेपी+ को 5-10 सीटें और अन्य को 6-8 सीटें मिलने का अनुमान है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










