
Telanagana Exit Poll 2023: तेलंगाना में सत्ता विरोधी लहर, CM रेस में KCR ही अव्वल... EXIT Poll की 10 बड़ी बातें
AajTak
सर्वे में एक बात तो साफ तौर पर दिख रही है कि, राज्य में BRS के खिलाफ तगड़ी सत्ता विरोधी लहर है और नतीजों वाले दिन केसीआर को इनका सामना करना पड़ सकता है. इस तरह ये सर्वे इस अनुमान की ओर इशारा कर रहा है कि सीएम के. चंद्रशेखर राव न तो जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे.
तेलंगाना में गुरुवार 30 नवंबर को 119 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी. इस बार 2290 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे. यहां के. चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति सत्ता में है. वहीं बीजेपी और कांग्रेस दोनों का ही मुकाबला केसीआर के साथ है. वोटिंग के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे. इससे पहले India Today Axis My India के सर्वे में कई खास बातें सामने आई हैं, जो तेलंगाना के लिए बड़े संदेश देती दिख रही हैं.
1. सर्वे में एक बात तो साफ तौर पर दिख रही है कि, राज्य में BRS के खिलाफ तगड़ी सत्ता विरोधी लहर है और नतीजों वाले दिन केसीआर को इनका सामना करना पड़ सकता है. इस तरह ये सर्वे इस अनुमान की ओर इशारा कर रहा है कि सीएम के. चंद्रशेखर राव न तो जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे और न ही अपनी सत्ता बचा पाएंगे. विशेष रूप से दक्षिण, मध्य और तेलंगाना के उत्तरी क्षेत्र में सत्ता विरोधी लहर अधिक है, हालांकि हैदराबाद में यह बहुत प्रभावी नहीं है.
2. उत्तरी तेलंगाना में बीआरएस के सत्ता विरोधी वोट बंटने के आसार हैं. यहां कांग्रेस को कांग्रेस - 2/3 और बीजेपी - 1/3 वोट शेयर मिल रहे हैं, लेकिन मध्य और दक्षिण क्षेत्र में यह अनुपात 90% कांग्रेस को और 10% बीजेपी को मिलता दिख रहा है.
3. मला, मडीगा, OBC और रेड्डी समुदायों के बीच कांग्रेस के वोट शेयर में वृद्धि हुई है, लेकिन मुस्लिम वोटर्स के बीच यह कम है. बता दें कि मुस्लिम जनसंख्या हैदराबाद क्षेत्र में 28% है, जबकि अन्य 3 क्षेत्रों में कुल 12% हैं.
4. BRS को 37% महिला और 33% पुरुष वोट मिल रहे हैं, जबकि CONG को 42% महिला और 44% पुरुष वोट मिल रहे हैं.
5. कांग्रेस गांवों में किसानों और कम आय वर्ग के लोगों में आगे है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










