
Tech Wrap: यहां जानें शनिवार की 5 बड़ी खबरें, ऐसा रहा टेक जगत का हाल
AajTak
यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...
यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर... Twitter: फिर रोकी गई अकाउंट्स को ब्लू टिक देने की प्रक्रिया, ये है वजह Twitter ने पिछले हफ्ते से ही वेरिफिकेशन के लिए फिर से रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करना शुरू किया था. ये प्रक्रिया 2017 से बंद थी, जो पिछले हफ्ते से ही शुरू की गई थी. इस प्रक्रिया के जरिए अकाउंट वेरिफाई होने पर ब्लू टिक दिया जाता है. हालांकि, कंपनी ने शनिवार को जानकारी दी कि ब्लू बैज वेरिफिकेशन को उम्मीद से ज्यादा रिक्वेस्ट आने के बाद फिलहाल रोक दिया गया है. Amazon के शॉपिंग ऐप से अब फ्री में पढ़ें आर्टिकल्स, ट्रैवल, लाइफस्टाइल, ऑटो जैसी कई कैटेगरी शामिल Amazon इंडिया ने अपनी वेबसाइट और ऐप में एक ‘Featured Articles' सेक्शन को ऐड किया है. फिलहाल कंपनी इसकी टेस्टिंग कर रही है. इससे रीडर्स मुफ्त में आर्टिकल पढ़ सकते हैं. इस नए सेक्शन को Amazon ने साइलेंट तरीके से अपनी वेबसाइट और ऐप पर ऐड किया है. इसमें कई कैटेगरी जैसे- एक्सक्लूसिव, स्पोर्ट्स, ऑटो, इंटरटेनमेंट और पॉलिक्स शामिल हैं.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











