
Team India Squad For Bangladesh T20 Series: बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान... मयंक यादव की सरप्राइज एंट्री, ईशान किशन को मौका नहीं
AajTak
बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे. वहीं तेज गेंदबाज मयंक यादव की भी टीम में एंट्री हुई है. टी20 टीम में ईशान किशन को शामिल नहीं किया गया है.
बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने 28 सितंबर (शनिवार) को टीम का ऐलान किया. 15 सदस्यीय भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे. हार्दिक पंड्या भी टीम का हिस्सा है. वहीं तेज गेंदबाज मयंक यादव की टीम में सरप्राइज एंट्री हुई है. ईशान किशन को फिर निराशा हाथ लगी है और उन्हें टी20 शामिल नहीं किया गया है भारत-बांग्लादेश के बीच. टी20 सीरीज 6 अक्टूबर से शुरू हो रही है.
मयंक यादव पहली बार भारतीय टीम में शामिल किए गए हैं. मयंक ने आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए तूफानी गेंदबाजी की थी. मयंक 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं. मयंक हालांकि इंजरी के चलते आईपीएल के बीच सीजन से ही बाहर हो गए थे, लेकिन अब वो पूरी तरह फिट हो चुके हैं. भारतीय टीम में संजू सैमसन और जितेश शर्मा को बतौर विकेटकीपर जगह दी गई है.
वरुण की तीन साल बाद वापसी, नीतीश भी टीम में
सनराइजर्स हैदराबाद के क्रिकेटर्स अभिषेक शर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी भी श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर रहने के बाद टीम में वापस आए हैं. अभिषेक को श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए नहीं चुना गया था. दिलचस्प बात यह है कि अभिषेक 15 सदस्यीय टीम में नामित इकलौते सलामी बल्लेबाज हैं, जिसका मतलब है कि वो संजू सैमसन के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत कर सकते हैं. वहीं स्पिनर वरुण चक्रवर्ती तीन साल बाद भारत की टी20 टीम में लौटे है. वरुण आखिरी बार 2021 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए खेले थे.
शुभमन गिल-ऋषभ पंत को दिया गया आराम
टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शुभमन गिल, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह जैसे धुरंधरों को जगह नहीं मिली है. इन खिलाड़ियों को रेस्ट दिया गया है. वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते ऐसा हुआ है. ये खिलाड़ी फिलहाल बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में व्यस्त हैं. फिर उन्हें 16 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भाग लेना है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











