
Team India For Ireland Tour: हार्दिक पंड्या बने भारत के कप्तान, ऋषभ को आराम, आयरलैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान
AajTak
हार्दिक पंड्या को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है. जबकि भुवनेश्वर कुमार को उपकप्तान बनाया गया है. इस सीरीज़ में ऋषभ पंत को आराम दिया गया है, जबकि सूर्यकुमार यादव की वापसी हुई है.
बीसीसीआई ने आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. हार्दिक पंड्या को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है. जबकि भुवनेश्वर कुमार को उपकप्तान बनाया गया है. इस सीरीज़ में ऋषभ पंत को आराम दिया गया है, जबकि सूर्यकुमार यादव की वापसी हुई है.
टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे से पहले आयरलैंड के खिलाफ दो मैच की टी-20 सीरीज़ खेलनी है. ये दो मैच 26 और 28 जून को खेले जाएंगे. इस सीरीज़ के लिए सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, जबकि युवा टीम को मोर्चे पर उतारा गया है. भारतीय समयानुसार इन मैचों का प्रसारण रात नौ बजे होगा.
आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया: हार्दिक पंड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उप-कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










