
TBSE 10th, 12th Exam 2021: केवल प्रमुख विषयों की हो सकती हैं बोर्ड परीक्षा, शिक्षामंत्री ने दी जानकारी
AajTak
TBSE 10th, 12th Exam 2021: शिक्षा विभाग ने एक महीने पहले, Covid19 मामलों में आई तेजी को देखते हुए परीक्षा स्थगित कर दी थी. राज्य शिक्षामंत्री ने कहा कि बोर्ड ने प्रश्न पत्र तैयार कर लिए हैं और एग्जाम सेंटर भी अलॉट कर लिए गए हैं.
TBSE 10th, 12th Exam 2021: त्रिपुरा स्टेट बोर्ड राज्य में कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए केवल प्रमुख विषयों की परीक्षा आयोजित करने पर विचार कर रहा है. शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ द्वारा की गई महत्वपूर्ण घोषणा उन हजारों छात्रों के लिए राहत लेकर आई, जो लंबे समय से किसी आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे थे. शिक्षा विभाग ने एक महीने पहले, Covid19 मामलों में आई तेजी को देखते हुए परीक्षा स्थगित कर दी थी. राज्य शिक्षामंत्री ने कहा कि बोर्ड ने प्रश्न पत्र तैयार कर लिए हैं और एग्जाम सेंटर भी अलॉट कर लिए गए हैं. मगर, परीक्षाएं छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ही आयोजित की जाएंगी. 27,000 से अधिक छात्र इस वर्ष त्रिपुरा बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं. केंद्रीय शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में राज्य के सभी शिक्षा सचिवों को विचार साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया था. कई विकल्प तैयार किए गए हैं जैसे कि सभी विषयों की परीक्षा कराना अथवा केवल चयनित प्रश्नपत्रों के लिए परीक्षा कराना.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











