
Tauktae Cyclone: मौसम विभाग की चेतावनी नजरअंदाज करने का आरोप, ONGC ने दी सफाई
AajTak
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद, ओएनजीसी ने आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को सक्रिय किया और सभी प्रतिष्ठानों को एसओपी के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए. SOP में सुरक्षित मोड पर रहना, सुरक्षित स्थानों पर एंकरिंग बिंदुओं की ओर वापस लौटना शामिल है. जिसके चलते 7675 कर्मियों में से 6961 सुरक्षित रहे.
चक्रवात तौकते (Cyclone Tauktae) के दौरान अरब सागर में ओएनजीसी (ONGC) का बार्ज पी-305 डूब गया था. जिसके चलते करीब 50 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश में नौसेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. इस बीच महाराष्ट्र सरकार की ओर से ओएनजीसी पर मौसम विभाग (IMD) की चेतावनी नजरअंदाज करने आरोप लगाया गया. जिसको लेकर अब ओएनजीसी की तरफ से बयान आया है. बताया जा रहा है कि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद, ओएनजीसी ने आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को सक्रिय किया और सभी प्रतिष्ठानों को एसओपी के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए. SOP में सुरक्षित मोड पर रहना, सुरक्षित स्थानों पर एंकरिंग बिंदुओं की ओर वापस लौटना शामिल है. ऐसे में 7675 कर्मियों में से 6961 सुरक्षित रहे.
राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








