
Tauktae: मुंबई में तबाही के निशान छोड़ गया तूफान, कहीं पेड़ गिरे, तो कहीं वैक्सीनेशन सेंटर के टेंट उड़े
AajTak
ये तूफान कितना ताकतवर था, ये हमें मुंबई का हाल देखकर पता चलता है. मुंबई में कोई बड़ा नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन जिस तरह की आफत वहां पूरे दिन रही, जिस तरह का हाल Tauktae के गुजर जाने के बाद भी देखा जा रहा है, उसी से समझा जा सकता है कि ये तूफान जब सीधे कहीं पर टकराएगा, तो क्या हाल करेगा.
महाराष्ट्र से गुजरकर चक्रवाती तूफान Tauktae अब गुजरात पहुंच गया है. देर रात तूफान 185 KM प्रति घंटा की रफ्तार से तट से टकराया, गुजरात के तट से टकराने के बाद तूफान अब अमरेली और भावनगर की तरफ बढ़ गया है. लेकिन बीती देर शाम तक तूफान ने मुंबई में जमकर तबाही मचाई. तूफान के चलते मुंबई के आसपास के इलाके में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हुए. ये तूफान कितना ताकतवर था, ये हमें मुंबई का हाल देखकर पता चलता है. मुंबई में कोई बड़ा नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन जिस तरह की आफत वहां पूरे दिन रही, जिस तरह का हाल Tauktae के गुजर जाने के बाद भी देखा जा रहा है, उसी से समझा जा सकता है कि ये तूफान जब सीधे कहीं पर टकराएगा, तो क्या हाल करेगा. Tauktae तूफान से आई भयानक हवाएं, समंदर की ऊंची-ऊंची लहरें और फिर तेज़ बारिश में डूबता शहर, तूफान मुंबई से भले ही गुज़र गया हो, लेकिन तबाही के निशान जगह-जगह छोड़ गया.वैक्सीनेशन सेंटर्स पर भी पड़ा असर... कोरोना काल से जूझ रही मुंबई के BKC इलाके में कोविड केयर सेंटर और वैक्सीनेशन सेंटर्स को बनाया हुआ था. लेकिन, तूफान की तबाही ने सबकुछ हिला दिया, यहां बैरिकेट गिर गए, टेंट फट गया, कुछ टेंट उड़ भी गए. तूफान के कारण मुंबई ने पहले ही वैक्सीनेशन का काम रोक दिया था. ऐसी भयानक हवाएं तो पिछले साल भी नहीं चली थीं, जब निसर्ग तूफान आया था. इस बार ताकतवर ताउते से सामना था, जो मुंबई से 125 किलोमीटर दूर से गुजरते हुए भी आफत ले आया.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










