
Taukatae में डूबे बार्ज के क्रू मेंबर का रेस्क्यू जारी, 37 शव बरामद, मुंबई में केस दर्ज
AajTak
चक्रवात तउता के दौरान ओएनजीसी का बार्ज पी305 डूब गया था. इस पर कई मजदूर सवार थे. अभी तक 188 लोगों को बचाया जा चुका है, जबकि 37 लाश बरामद किए गए हैं.
तेल और प्राकृतिक गैस आयोग (ओएनजीसी) के रक्षा जहाजों और अपतटीय जहाजों ने बुधवार को अरब सागर से 37 शव बरामद किए, जहां ओएनजीसी के लिए काम करने वाला बार्ज पी305 चक्रवात ताउते के बाद डूब गया था. अभी भी लापता लोगों की तलाश जारी है. इस बीच बार्ज पी305 के क्रू मेंबर की मौत के मामले में मुंबई पुलिस ने एडीआर दर्ज की है. दरअसल, चक्रवात ताउते के दौरान ओएनजीसी का बार्ज पी305 डूब गया था. इस पर कई मजदूर सवार थे. अभी तक 188 लोगों को बचाया जा चुका है, जबकि 37 लाश बरामद किए गए हैं. महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि जब मौसम विभाग ने ताउते का अलर्ट तीन दिन पहले जारी किया था तो ओएनजीसी ने लापरवाही क्यों की.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










