
Tata की नई इलेक्ट्रिक सेडान Tigor EV हो रही इतने में बुक, मंथ एंड पर होगी लॉन्च
AajTak
Tata Motors लगातार इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में अपना दबदबा बना रही है. बाजार में पहले से Nexon EV जैसा दमदार ब्रांड बनाने के बाद कंपनी ने हाल में अपनी इलेक्ट्रिक सेडान की बुकिंग शुरू की है. जानें पूरी डिटेल और इस कार की खासियत...
Tata Motors ने हाल में अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान Tata Tigor EV से पर्दा उठाया. कंपनी ने इसे ब्लू शेड में पेश किया है. ये Tata Motors की दूसरी इलेक्ट्रिक कार है और अब इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी गई है. जानें इसके बारे में... कंपनी ने अभी Tata Tigor EV की ऑफिशियल लॉन्चिंग नहीं की है. ना ही इसका प्राइस रिवील किया है, क्योंकि कंपनी इसे 31 अगस्त को लॉन्च करेगी और तभी इसकी प्राइस और अलग-अलग वैरएंट्स के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी. लेकिन अभी इसकी बुकिंग प्राइस और कुछ बेहद अनोखे फीचर्स सामने आए हैं. Tata Motors की Nexon EV भारत के इलेक्ट्रिक कार बाजार में 50% से ज्यादा हिस्सेदारी रखती है. कंपनी ने इसमें आजमाई उसकी Ziptron टेक्नोलॉजी को Tata Tigor EV में भी इस्तेमाल किया है, लेकिन इसमें कंपनी ने स्टेट ऑफ द आर्ट हाई वोल्टेज इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर को जोड़ा है जो इसके परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाता है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











