
TATA का सरप्राइज! चुपके से लॉन्च की ये CNG एसयूवी, जानें कीमत और माइलेज
AajTak
Tata Nexon CNG को कंपनी ने पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था. अब कंपनी ने इसके नए रेड डार्क एडिशन (Red Dark Edition) को लॉन्च किया है. इस नए एडिशन में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं जो इसे रेगुलर मॉडल से थोड़ा अलग बनाते हैं.
Tata Nexon CNG Red Dark Edition: देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने चुपके से अपने व्हीकल पोर्टफोलियो को अपडेट किया है. कंपनी ने घरेलू बाजार में अपनी मशहूर एसयूवी Nexon CNG के नए रेड डार्क एडिशन (Red Dark Edition) को लॉन्च किया है. इस नए डार्क एडिशन की शुरुआती कीमत 12.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. यह नया वेरिएंट डुअल-सिलिंडर CNG टेक्नोलॉजी के साथ आता है.
नेक्सन सीएनजी रेड डार्क एडिशन में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलते हैं जो इसके एक्सटीरियर में किए गए हैं. इसमें रेड कलर के एक्सेंट, डार्क थीम वाली फिनिश और प्रीमियम इंटीरियर शामिल है. इसके पहियों पर रेड कलर एक्सेंट के साथ बोल्ड कार्बन ब्लैक पेंट फिनिश दिया गया है, जो इस एसयूवी को और भी स्पोर्टी बनाता है.
बता दें कि, पिछले साल सितंबर में कंपनी ने Nexon iCNG को लॉन्च किया था. उस वक्त इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 8.99 लाख रुपये तय की गई थी. अब कंपनी ने इसके रेड डार्क एडिशन को तीन नए वेरिएंट्स क्रिएटिव प्लस एस, क्रिएटिव प्लस पीएस और फियरलेस प्लस पीएस में पेश किया है. इन तीनों वेरिएंट्स की कीमत इस प्रकार है.
Nexon iCNG Red Dark Edition Price:
पावर और परफॉर्मेंस:
इंजन की बात करें तो इस एडिशन में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है. जो 99 बीएचपी की अधिकतम पावर देता है. इसमें डायरेक्ट CNG स्टार्ट तकनीक शामिल है, जो इसे हमारे बाजार में पहला टर्बोचार्ज्ड CNG मॉडल बनाता है. यह स्पेशल एडिशन, स्टैंडर्ड वेरिएंट की तरह, विशेष रूप से 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









