
TATA कल करेगा धमाका! डुअल-सिलिंडर टेक्नोलॉजी के साथ ला रहा है CNG कार, मिलेगा जबरदस्त माइलेज
AajTak
Tata Altroz iCNG को कंपनी ने बीते ऑटो शो के दौरान शोकेस किया था. कंपनी ने इस कार में 60 लीटर के बड़े सिलिंडर के बजाय 30 लीटर की धारिता के दो सिलिंडर दिए हैं. इसके अलावा इस कार में आपको बूट-स्पेस से भी समझौता नहीं करना पड़ेगा.
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स अपने सीएनजी व्हीकल पोर्टफोलियो को विस्तार देने की तैयारी कर रहा है. कंपनी कल यानी कि 19 अप्रैल 2023 को घरेलू बाजार में अपनी मशहूर प्रीमियम हैचबैक कार Altroz के नए CNG वेरिएंट को लॉन्च करने जा रहा है. इस बात की जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से दी है. कंपनी ने एक टीज़र जारी करते हुए बताया है कि, कल Altroz iCNG को लॉन्च किया जाएगा. टाटा मोटर्स ने बीते ऑटो एक्सपो के दौरान इस सीएनजी कार को शोकेस किया था.
कैसी होगी Tata Altroz CNG:
जहां तक लुक और डिज़ाइन की बात है तो जो मॉडल कंपनी ने ऑटो एक्सपो में शोकेस किया था, वो काफी हद तक रेगुलर हैचबैक जैसा ही है. इसके एक्सटीरियर में iCNG बैज के अलावा अन्य कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. हालांकि इसके बूट में थोड़ा अंतर जरूर देखा जा सकता है, क्योंकि इसके बूट में डुअल-सिलिंडर दिया गया है. 60 लीटर के बड़े सिलिंडर के बजाय इसमें 30 लीटर की धारिता के दो सिलिंडर दिए गए हैं.
क्या है डुअल सिलिंडर टेक्नोलॉजी:
Tata Altroz CNG की खास बात ये है कि, सीएनजी कार होने के बावजूद इसमें आपको बूट-स्पेस (डिग्गी) से कोई समझौता नहीं करना होगा. इसमें सीएनजी सिलिंडर को बूट के नीचे स्थापित किया गया है और ऊपर से एक मजबूत ट्रे दी गई है, जो इसके बूट को ऊपर-नीचे दो हिस्सों में बांटता है. टाटा मोटर्स का दावा है कि ये देश की पहली सीएनजी कार है जो कि डुअल सिलिंडर टेक्नोलॉजी के साथ आ रही है.
इस कार में 1.2L रेवोट्रॉन बाई-फ्यूल इंजन दिया जाएगा जो 77 bhp और 97nm का पीक पावर और टॉर्क जनरेट करता है. इस प्रीमियम सीएनजी हैचबैक में सिंगल एडवांस ईयूसी और डायरेक्ट स्टेट सीएनजी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. इसके अलावा कार में 7.0 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया जाएगा जो कि एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले को सपोर्ट करता है. कार में वॉयस एक्टिवेटेड सनरूफ, 16 इंच का अलॉय व्हील, स्टार्ट/स्टॉप बटन, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हाइट एड्जेस्टेबल ड्राइविंग सीट और पिछली सीट पर AC वेंट्स जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










