
Tamil Nadu: इनकम टैक्स विभाग के डिप्टी कमिश्नर ने मांगी 2.5 लाख की घूस, CBI ने ऐसे किया ट्रैप
AajTak
Income tax विभाग कोयंबटूर के Deputy commissioner डेनियल राज ने 2017 में पीड़ित के घर पर आयकर का छापा मारा था. छापे के दौरान डेनियल ने कहा था कि 2013 में उसे कृषि भूमि बेचकर जो पैसे मिले थे. उसके बदले मिली रकम पर टैक्स बाकी है.
तमिलनाडु में एक शख्स से लाखों की रिश्वत मांग रहे आयकर अधिकारी और उसके सहयोगी को CBI ने गिरफ्तार किया है. शिकायतकर्ता ने आयकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर और एक निजी ऑडिटर पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था. शिकायत पर कार्रवाई करते हुए CBI ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.
मामला कोयंबटूर का है. बालाथंडापानी नामक शख्स ने सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) में आयकर विभाग कोयंबटूर के डिप्टी कमिश्नर डेनियल राज के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़ित ने कहा था कि डिप्टी कमिश्वर एक प्राइवेट ऑडिटर के साथ मिलकर उससे 5 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं.
बालाथंडापानी ने CBI को बताया कि 2017 में डेनियल राज ने उनके यहां आयकर का छापा मारा था. छापे के दौरान डेनियल ने कहा था कि 2013 में उसे कृषि भूमि बेचकर जो पैसे मिले थे. उसके बदले मिली रकम पर टैक्स बाकी है. बालाथंडापानी के मुताबिक फरवरी 2022 में डेनियल ने उन्हें फोन कर ऑफिस में मिलने बुलाया.
डिप्टी कमिश्नर ने की 5 लाख रु. की मांग
पीड़ित ने डिप्टी कमिश्नर से मुलाकात की तो डेनियल ने उससे 5 लाख रुपए की मांग की. मोलभाव के बाद 2.5 लाख रुपए में बात तय हुई. दोनों के बीच 50 हजार रुपए कैश और 2 लाख रुपए चेक से देने पर सहमति बनी, लेकिन पीड़ित ने इसकी शिकायत CBI से कर दी. जांच एजेंसी ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने का प्लान बनाया.
ऑडिटर को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










