Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
      • 8world
T20 World Cup Team India: 'इंग्लैंड दौरे से मिशन वर्ल्डकप पर जुट जाएंगे राहुल द्रविड़', सौरव गांगुली ने बताया 'मास्टरप्लान'

T20 World Cup Team India: 'इंग्लैंड दौरे से मिशन वर्ल्डकप पर जुट जाएंगे राहुल द्रविड़', सौरव गांगुली ने बताया 'मास्टरप्लान'

AajTak
Saturday, June 18, 2022 06:48:15 PM UTC

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने संकेत दिए हैं कि कोच राहुल द्रविड़ ने मिशन वर्ल्डकप पर काम करना शुरू कर दिया है. इंग्लैंड दौरे से इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा.

कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की अगुवाई में टीम इंडिया (Team India) इस वक्त अलग-अलग सीरीज़ खेल रही है और नज़र सिर्फ टी-20 वर्ल्डकप पर है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी टी-20 सीरीज़ के बाद भारत को इंग्लैंड का दौरा करना है और वहां से ही मिशन वर्ल्डकप की असली शुरुआत हो जाएगी. अब बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी टीम इंडिया के वर्ल्डकप मिशन पर बात की है और बताया है कि कोच राहुल द्रविड़ किस तरह टीम इंडिया को तैयार कर रहे हैं.  सौरव गांगुली से जब एक इंटरव्यू में सवाल हुआ कि आईसीसी इवेंट्स के दौरान टीम में जिस तरह रोटेशन चल रहा है, उसपर वो क्या कहेंगे. इसपर सौरव गांगुली ने कहा कि कोच राहुल द्रविड़ इस विषय पर नज़र बनाए हुए हैं. 

सौरव ने कहा कि राहुल प्लान कर रहे हैं कि किस तरह कुछ खिलाड़ियों को एक स्टेज पर साथ खिलाया जा सके. इंग्लैंड दौरे से हमें वो खिलाड़ी अधिकतर खेलते हुए दिखाई देंगे, जिन्हें अक्टूबर में टी-20 वर्ल्डकप खेलने का मौका मिल सकता है. 

आपको बता दें कि अभी टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज़ खेल रही है, जिसमें ऋषभ पंत टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं. जबकि रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी जैसे प्लेयर्स सीरीज़ का हिस्सा नहीं थे. केएल राहुल पहले सीरीज़ में थे, लेकिन चोट की वजह से बाहर हो गए. 

इस सीरीज़ के बाद भारत की मेन नज़र इंग्लैंड दौरे पर है. जहां पर 1 जुलाई से टेस्ट मैच शुरू होना है और उसके बाद तीन टी-20 और तीन वनडे की सीरीज़ होनी है. टी-20 वर्ल्डकप 2021 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया की नज़र ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्डकप पर है. रोहित शर्मा की कप्तानी और राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारत की नज़र इतिहास रचने पर है. 

 

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
पाकिस्तानी म‍िस्ट्री स्प‍िनर उस्मान तारिक की नकल करना पड़ा महंगा, अंपायर ने सुनाया डेड बॉल का फैसला, VIDEO

पाकिस्तान के उस्मान तार‍िक के अनोखे बॉलिंग एक्शन की नकल करना एक श्रीलंकाई स्कूल क्रिकेटर को भारी पड़ गया. मैच के दौरान अंपायर ने इसे 'डिस्ट्रैक्शन' मानते हुए डेड बॉल करार दिया. MCC नियम 41.4 के तहत चेतावनी दी गई, जबकि तार‍िक का यही एक्शन इंटरनेशनल क्रिकेट में वैध माना जाता है.

इंजरी या BCCI का मास्टर प्लान... IPL 2026 से पहले बेंगलुरु में क्यों थे जसप्रीत बुमराह?

जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर चल रही चिंताओं को खत्म करते हुए साफ हो गया है कि उनका बेंगलुरु के CoE दौरा किसी चोट की वजह से नहीं, बल्कि वर्कलोड मैनेजमेंट का हिस्सा है. वह पूरी तरह फिट हैं और जल्द ही मुंबई इंडियंस से जुड़ सकते हैं.

जब IPL टीमों की हुई पहली बार नीलामी, कितनी थी तब कीमत... RR सबसे सस्ती, MI ने तोड़े थे सारे रिकॉर्ड

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) का पहला सीजन साल 2008 में हुआ था, उससे पहले टीमों की नीलामीं हुई थी. आज जब राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम करोड़ों में बिकी हैं, तो यह जानना जरूरी है कि इन टीमों की शुरुआती कीमतें क्या थीं?

T20 वर्ल्ड कप विक्ट्री के बाद सिंगापुर में कोच गौतम गंभीर, परिवार संग मना रहे छुट्टियां

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

VIDEO: शादी के बाद पत्नी वंश‍िका संग पहली बार वृंदावन पहुंचे क्रिकेटर कुलदीप यादव, कृष्ण भक्त‍ि में हुए लीन

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने पत्नी वंशिका के साथ वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में गुपचुप दर्शन किए. मंगलवार को हुए इस दौरे में दोनों ने देहरी पर इत्र चढ़ाया और 56 भोग अर्पित किए. करीब 25 मिनट मंदिर में रहने के दौरान सुरक्षा कड़ी रही. फोटो वायरल होने के बाद बुधवार को लोगों को इसकी जानकारी मिली.

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के बिकने से शेन वॉर्न के बच्चे मालामाल, 3% हिस्सेदारी बनेगी करोड़ों का खजाना!

राजस्थान रॉयल्स की $1.63 बिलियन में बिक्री के बाद शेन वॉर्न की 3% हिस्सेदारी की वैल्यू में भारी उछाल आया है. 2008-11 के दौरान मिली यह हिस्सेदारी अब करोड़ों डॉलर की हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बड़ी रकम उनके बच्चों ब्रुक, जैक्सन और समर वॉर्न को मिलने की संभावना है.

IPL 2026: 10 कप्तान, 10 कहानियां… कोई साबित करने निकला, कोई राज कायम रखने

IPL 2026 सिर्फ एक और सीजन नहीं है- ये किरदारों की परीक्षा है. कोई अपनी पहचान बचाने उतरेगा, तो कोई नई पहचान बनाने. और यही वजह है कि इस बार मुकाबला सिर्फ टीमों के बीच नहीं, बल्कि कप्तानों की कहानियों के बीच होगा.

IPL का सफर याद कर भावुक हुए सौरव गांगुली, बोले- EPL-NBA जितनी बड़ी है भारत की ये लीग

सौरव गांगुली ने कहा है कि आईपीएल अब ईपीएल और एनबीए जैसी दुनिया की बड़ी लीग्स के बराबर पहुंच चुका है. उन्होंने राजस्थान फ्रेंचाइजी की बड़ी डील का जिक्र करते हुए कहा कि सिर्फ 2-3 महीने चलने वाली इस लीग की वैल्यूएशन और लोकप्रियता चौंकाने वाली है.

र‍िंकू सिंह को IPL में बड़ी जिम्मेदारी, KKR में शुरू हुआ लीडरशिप ट्रांजिशन

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

RCB और RR दोनों ब‍िके, फिर कीमत में फर्क इतना कम क्यों? समझ‍िए IPL में अरबों का खेल!

RCB और RR की रिकॉर्ड $3.4 बिलियन की बिक्री के बाद दोनों टीमों की वैल्यू करीब क्यों रही? आख‍िर इसकी वजह क्या रही, क्या यह डील IPL को दुनिया की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स लीग्स में शामिल करती है? आइए समझते हैं.

पॉल‍िट‍िक्स, फ‍िल्में और क्रिकेट... कहानी युवराज के 'हिटलर' प‍िता की, जो खेल से ज्यादा व‍िवादों में रहे

Yograj Singh Birthday: युवराज सिंह के पिता योगराज स‍िंह खूब चर्चा में रहते हैं. आज (25 मार्च) को वह 68 साल के हो गए हैं. वह अपने बयानों के कारण खूब चर्चा में रहते हैं. योगराज सिंह अपने क्रिकेट कर‍ियर से ज्यादा अपने बयानों के कारण चर्चा में रहे.

IPL 2026: RCB vs SRH का टिकट मिनटों में बिका, इतनी थी कीमत, फैन्स ने लगाया गड़बड़ी का आरोप

आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच के टिकट बुकिंग शुरू होते ही मिनटों में सोल्ड आउट हो गए, जिससे बड़ी संख्या में फैंस टिकट नहीं ले पाए. कई लोगों ने टिकटिंग प्रक्रिया में गड़बड़ी और ब्लैक मार्केटिंग के आरोप लगाए, लेकिन अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

राजस्थान के बाद 16,706 करोड़ रुपये में बिकी IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB, जानें किसने खरीदा

RCB की ओनरशिप अब आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ग्रुप, ब्लैकस्टोन और बोल्ट वेंचर्स के कंसोर्टियम के पास चली गई है. करीब 16,700 करोड़ की इस डील में टीम की 100% हिस्सेदारी खरीदी गई है. नई ओनरशिप के तहत आर्यमान बिड़ला चेयरमैन होंगे.

आयुष या सैमसन, कौन करेगा CSK के लिए ओपन‍िंग... कप्तान ऋतुराज ने खोला राज, धोनी की पोजीशन पर सस्पेंस

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 का आगाज 28 मार्च से हो रहा है. लेकिन लीग में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम के लिए ओपन‍िंग मुकाबला 30 मार्च को है. ऐसे में बड़ा सवाल है कि टीम के लिए IPL में ओपन‍िंग कौन करेगा? इस बात का जवाब चेन्नई टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने दे दिया है. वहीं एमएस धोनी की बैटिंग पोजीशन अभी तय नहीं है.

IPL में धूम मचाने को तैयार ट्रक ड्राइवर का बेटा, गरीबी से लड़कर बना स्टार, पिता ने सुनाई दर्दभरी कहानी

भारतीय क्रिकेट में अक्सर ऐसी कहानियां सामने आती हैं, जो दिल को छू जाती हैं. ये कहानियां यकीन दिलाती हैं कि मेहनत और जुनून के आगे हर मुश्किल छोटी पड़ जाती है. ऐसी ही कहानी मंगेश यादव की है, जो आईपीएल में भाग लेने जा रहे हैं.

'गलतियों से सीखा, अब नहीं रुकूंगा...', पृथ्वी शॉ का दर्द बाहर आया, टीम इंडिया में वापसी पर फोकस

टीम इंडिया में वापसी का सपना लिए पृथ्वी शॉ ने अपने दिल की बात खुलकर रख दी है. खराब फॉर्म, चोट और अनसोल्ड रहने के दर्द से गुजरने के बाद पृथ्वी शॉ अब पूरी तरह कमबैक मोड में हैं. पृथ्वी गलतियों से सीख लेकर अब रुकने वाले नहीं हैं और टीम इंडिया में वापसी को अपना सबसे बड़ा लक्ष्य बना चुके हैं.

IPL 2026: वो 5 विदेशी खिलाड़ी जो इस सीजन बल्ले से मचा सकते हैं तबाही, आंकड़े हैं बेमिसाल

IPL 2026 में कई विदेशी बल्लेबाज अपनी शानदार फॉर्म के दम पर छा सकते हैं. आईपीएल का आगाज 28 मार्च से हो रहा है. ऐसे में उन खिलाड़ियों का जिक्र जरूरी है जो हाल के दिनों में टी20 फॉर्मेट में छाए हुए हैं. विदेशी खिलाड़ियों के लिए आईपीएल एक बड़ा मंच रहा है.

3 करोड़, सरकारी नौकरी... फ‍िर भी न‍ियुक्त‍ि पत्र लेने क्यों नहीं पहुंचे क्रिकेटर र‍िंकू सिंह, खुद ही बताई वजह, VIDEO

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार ने खेल कोटे से रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर नियुक्त किया है. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया और 3 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता के लिए आभार जताया. IPL कैम्प के कारण वह समारोह में शामिल नहीं हो सके. जल्द ही लखनऊ जाकर नियुक्ति पत्र लेंगे और पदभार संभालेंगे.

IPL में विदेशी खिलाड़ियों का ‘कैजुअल अप्रोच’, करोड़ों लेने के बाद भी कमिटमेंट क्यों नहीं?

आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों का आखिरी समय पर हटना अब बड़ी समस्या बन गया है. इससे टीमों की तैयारी बिगड़ती है और लीग की साख पर भी असर पड़ता है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया जैसे बोर्ड के वर्कलोड मैनेजमेंट और खिलाड़ियों की प्राथमिकताओं के बीच संतुलन की कमी साफ नजर आती है.

वैभव सूर्यवंशी के लिए खुलेगा टीम इंडिया का दरवाजा, 27 मार्च का बन रहा संयोग! टूटेगी इस नियम की दीवार

वैभव सूर्यवंशी अब इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग 2026 में खेलते हुए नजर आएंगे. वैसे 14 साल के वैभव को लेकर हमेशा एक सवाल रहता है कि आख‍िर वो टीम इड‍िया की सीन‍ियर टीम में कब खेल सकते हैं, इसे लेकर अब एक अपडेट सामने आया है. वह जल्द टीम इंड‍िया में खेलते दिख सकते हैं, दरअसल, वो एक न‍ियम के कारण बंधे हुए थे, जो जल्द टूट जाएगा.

'स‍िर कटा दूंगा', अर्जुन तेंदुलकर पर अश्व‍िन के बयान से योगराज सिंह तमतमाए , बोले- 6 महीने में दुन‍िया का खतरनाक बल्लेबाज...

योगराज स‍िंह ने रव‍िचंद्रन अश्व‍िन के अर्जुन तेंदुलकर को लेकर दिए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अर्जुन को गेंदबाज नहीं, बल्कि बल्लेबाज बताया और दावा किया कि 6 महीने में उन्हें दुनिया का सबसे खतरनाक बैटर बना सकते हैं.

'पार्टी और रीलबाजी से दूर रहो', IPL से पहले अभिषेक शर्मा पर भड़के युवराज सिंह के पिता

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अभिषेक शर्मा को लेकर योगराज सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अभिषेक के खेल और अनुशासन दोनों पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि अगर उन्हें आगे बढ़ना है तो क्रिकेट पर पूरा फोकस करना होगा और अपनी अप्रोच में बदलाव लाना होगा.

IPL 2026: केकेआर की टीम में शामिल हुए नवदीप सैनी, इस गेंदबाज को करेंगे रिप्लेस

आईपीएल शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. केकेआर ने इंजर्ड हर्षित राणा की जगह नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया है. KKR की बॉलिंग पहले से ही चोटों से जूझ रही है, ऐसे में सैनी का अनुभव टीम के लिए अहम साबित हो सकता है.

IPL 2026 से पहले मुंबई में कप्तानों का महा-जमावड़ा, पहली बार देसी हाथों में 10 टीमों की कमान

मुंबई में IPL 2026 से पहले सभी 10 टीमों के कप्तान एक साथ जुटे और पारंपरिक कैप्टंस फोटो सेशन (Captain’s Photo Session) में हिस्सा लिया. यह फोटोशूट हर साल टूर्नामेंट के आधिकारिक आगाज से पहले होता है. इस इवेंट के साथ IPL 2026 की काउंटडाउन तेज हो गई है और फैन्स में नए सीजन को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है.

'0.5% हिस्सा हमें मिलता तो...', 16,600 करोड़ में बिकी RCB पर नीदरलैंड के प्लेयर का रिएक्शन वायरल

नीदरलैंड्स के एक क्रिकेटर ने RCB की भारी-भरकम बिक्री पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर उसकी कीमत का छोटा सा हिस्सा भी उनके बोर्ड को मिल जाए, तो वह तेजी से आगे बढ़ सकता है. उन्होंने associate देशों को ज्यादा मौके देने की बात दोहराई.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us