
T20 World Cup 2022: फाइनल खेलने वाली पाकिस्तान पर भारी पड़ी भारतीय टीम, ICC की प्लेइंग-11 में बनाया दबदबा
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में इंग्लैंड टीम ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी और अपना दूसरा खिताब जीत लिया. टूर्नामेंट के बाद ICC ने वर्ल्ड कप की अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान किया. इसमें भारत और पाकिस्तान के 2-2 खिलाड़ियों को जगह मिली. मगर टीम इंडिया के एक और प्लेयर ने बतौर 12वें खिताड़ी के तौर पर जगह बनाई.
T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड टीम का ही धमाल रहा. उसने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर दूसरी बार खिताब जीत लिया, जबकि भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल में आकर ही खत्म हो गया. उसे भी इंग्लैंड ने ही हराया था.
वर्ल्ड कप में भले ही टीम इंडिया खिताब नहीं जीत सकी, लेकिन अब भी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) में खिलाड़ियों का दबदबा है. यानी की आईसीसी ने टूर्नामेंट खत्म होने के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2022 की अपनी एक अलग ही प्लेइंग-11 चुनी है. इसमें फाइनल खेलने वाली पाकिस्तान पर भारतीय टीम भारी पड़ गई.
भारत-पाकिस्तान के 2-2 खिलाड़ी प्लेइंग-11 में
दरअसल, इस प्लेइंग-11 में दो भारतीय खिलाड़ी पूर्व कप्तान विराट कोहली और मिडिल ऑर्डर बैटर सूर्यकुमार यादव को जगह मिली है. जबकि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को 12वें खिलाड़ी के रूप में चुना गया है. जबकि इस प्लेइंग-11 में पाकिस्तान के दो ही खिलाड़ियों को जगह मिली है.
चैम्पियन इंग्लैंड टीम भी चार खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में जगह मिली है. इंग्लैंड के यह चारों खिलाड़ी ओपनर एलेक्स हेल्स, विकेटकीपर कप्तान जोस बटलर, तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर सैम करन और पेसर मार्क वुड हैं.
इस तरह है आईसीसी की प्लेइंग-11

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










