
T20 WC: IPL की थकान, विराट का कप्तानी छोड़ने का ऐलान...क्या इन चीजों ने कर दिया 'बैकफायर'?
AajTak
T20 WC: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी मैच गंवा दिया है, इसी के साथ अब टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस कम होते जा रहे हैं. टीम इंडिया के लिए कई चीज़ें ऐसी हुईं, जिनके जंजाल से बाहर निकलना मुश्किल होता गया.
T20 WC: टी-20 वर्ल्डकप में टीम इंडिया ने अपने दोनों शुरुआती मुकाबले गंवा दिए हैं. पाकिस्तान के बाद न्यूजीलैंड ने भी भारत को बड़े अंतर से हराया है. अब विराट कोहली की टीम के सामने सेमीफाइनल में पहुंचने की राह काफी मुश्किल हो गई है. कोई चमत्कार ही अब टीम इंडिया को सेमीफाइनल तक पहुंचा सकता है. भारतीय टीम जब टी-20 वर्ल्डकप में गई तब एक दावेदार थी, लेकिन उसके आस-पास कई तरह के विवाद हो रहे थे. विराट कोहली का कप्तानी छोड़ने की बात करना, नए कोच की तलाश होना, एमएस धोनी की बतौर मेंटर अचानक एंट्री होना. ऐसे में भारतीय टीम ने अपने मिशन का आगाज़ किया, तब उसकी शुरुआत बेहतर नहीं हुई. ऐसे में वो कौन-से बड़े मसले हैं, जो टीम इंडिया को इतने बड़े टूर्नामेंट में बैकफायर करते दिखे. एक नज़र डालिए...1. आईपीएल की थकान- भारतीय टीम के लगभग सभी खिलाड़ी टी-20 वर्ल्डकप से पहले आईपीएल खेल रहे थे, उसके पहले कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड के दौरे पर थे जबकि कुछ श्रीलंका में सीरीज खेल रहे थे. ऐसे में आईपीएल जैसे टूर्नामेंट के ठीक बाद वर्ल्डकप में जाना और तुरंत बेहतर प्रदर्शन करना आसान नहीं है. 2. विराट कोहली का ऐलान- टीम इंडिया जब टी-20 वर्ल्डकप जैसे बड़े टूर्नामेंट में प्रवेश करने वाली थी, तभी विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया. विराट कोहली का बतौर टी-20 फॉर्मेट में कप्तान के तौर पर ये आखिरी टूर्नामेंट है, ऐसे में ये भी एक तरह से मनोबल को तोड़ने वाला रहा. 3. कोच की विदाई तय होना- आईपीएल और वर्ल्डकप की तैयारियों के बीच ही ये साफ हो गया था कि रवि शास्त्री की भी विदाई तय होने जा रही है. लंबे वक्त से विराट कोहली, रवि शास्त्री की जोड़ी ने टीम इंडिया पर रूल किया है, लेकिन अचानक से ही दोनों का इस तरह छोड़कर जाना कई सवाल पीछे खड़े कर गया.4. एमएस धोनी की अचानक एंट्री- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके एमएस धोनी का अचानक बतौर मेंटर बनकर टीम इंडिया में वापस आना हर किसी के लिए हैरान करने वाला था. सिर्फ टी-20 वर्ल्डकप के लिए एमएस धोनी का इस तरह टीम के साथ जुड़ना विराट कोहली की कप्तानी पर भी कई सवाल खड़े करने वाला फैसला था.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








