
Suryakumar Yadav ICC T20 Rankings: सूर्यकुमार यादव ने सेमीफाइनल से पहले फिर जमाई धाक... टी20 रैंकिंग में कोहली को बड़ा झटका
AajTak
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव का जलवा कायम हैं. जबकि विराट कोहली को नुकसान झेलना पड़ा है. वह टॉप-10 से बाहर हो गए हैं. इनके अलावा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और स्पिनर अश्विन ने भी लंबी छलांग लगाई है.
Suryakumar Yadav ICC T20 Rankings: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं. उनका ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन जारी है. इसी के दम पर उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की टी20 रैंकिंग में अपनी धाक जमाई हुई है. जबकि पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है.
सूर्यकुमार ने आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान कायम रखा है. वो पिछली बार ही टॉप पर पहुंचे थे. उन्होंने पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ा था. सूर्या के साथ ही बाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में धमाल किया है.
अर्शदीप ने भी किया धमाल, 23वें नंबर पर पहुंचे
अर्शदीप सिंह अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे हैं. वह 23वें पायदान पर पहुंच गए हैं. सूर्यकुमार ने टी20 विश्व कप में अब तक पांच मैचों में 200 के करीब स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए हैं. वह करियर के सर्वश्रेष्ठ 869 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं. भारत के पिछले ग्रुप मैच में यादव ने 25 गेंदों में 61 रन बनाए थे.
Wanindu Hasaranga is the new No.1 on the @MRFWorldwide ICC Men’s T20I Bowling Rankings 🙌 More ➡️ https://t.co/KtIeCHCmWw pic.twitter.com/HI324c4Lfx
न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे उनके बाद दूसरे स्थान पर हैं, जबकि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम चौथे स्थान पर हैं. भारतीय उपकप्तान केएल राहुल पांच पायदान चढ़कर 16वें स्थान पर हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











