)
लोगों की प्राइवेसी से ये कैसा खिलवाड़? Meta स्मार्ट चश्में में ला रहा खतरनाक फीचर, जानिए क्या है पूरा मामला
Zee News
Meta Smart Glasses: दुनिया की बड़ी टेक कंपनी Meta एक बार फिर नई टेक्नोलॉजी को लेकर चर्चा में है. रिपोर्ट है कि कंपनी अपने आने वाले स्मार्ट ग्लास में फेशियल रिकग्निशन वाला फीचर लाने पर काम कर रही है. इसका मतलब अगर आप यह चश्मा पहनेंगे तो सामने खड़े व्यक्ति की पहचान कुछ ही सेकंड में हो सकती है. अब इसको लेकर एक बार फिर बवाल शुरू हो गया है.
Meta Smart Glasses: आपको आज भी उस समय की थोड़ी-थोड़ी याद जरूर होगी, जब जासूसी फिल्मों में हीरो एक खास तरह का चश्मा लगाता था. वह इस चश्मे से सामने वाले की पूरी कुंडली निकालने का दावा करता था. तब दुनिया में ऐसी कोई टेक्नोलॉजी थी या नहीं यह जांच की विषय हैं. लेकिन आज के समय में मार्केट ऐसे टेक्नोलॉजी वाले चश्मों से भरा पड़ा है. सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी Meta ने इस फिल्मी कहानी को हकीकत में बदल दिया है. अब कंपनी ने दावा किया है कि वह अपने स्मार्ट ग्लासेस में फेशियल रिकग्निशन वापस लाने की तैयारी कर रही है. इस खबर ने लोगों में उत्सुकता बढ़ाने के साथ कई प्रकार की चिंताएं भी पैदा कर रही है. आइए जानते हैं....
क्या है मेटा का नेम टैग प्रोजेक्ट? मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेटा एक इंटरनल प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है जिसका कोडनेम 'Name Tag' रखा गया है. इस प्रोजेक्ट में मेटा अपने चश्मे में ऐसी AI टेक्नोलॉजी लगाने की बात कह रहा है, जो सामने खड़े व्यक्ति को पहचान सकता है. इस टेक्नोलॉजी में न केवल उसका नाम आपको पता चलेगा, बल्कि इंटरनेट पर मौजूद उसकी प्रोफाइल और अन्य जानकारी भी आपकी आंखों के सामने ला सकती है. मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग इसे स्मार्ट ग्लासेस के मार्केट में एक गेम-चेंजर के रूप में देख रहे हैं.
यह भी पढ़ें:- अब भारत में भी होगा अपना 'सिलिकॉन वैली'! इस राज्य में AI डेटा सिटी बनाने की तैयारी..
5 साल बाद फिर वापसी दिलचस्प बात यह है कि करीब पांच साल पहले मेटा ने प्राइवेसी विवादों और कानूनी पचड़ों के कारण फेसबुक से फेशियल रिकग्निशन फीचर को हटा दिया था. लेकिन अब कंपनी को लगता है कि AI के दौर में इसकी वापसी का सही समय आ गया है. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इसे इसी साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है.
किसे होगा फायदा, किसे डर? मेटा का कहना है कि यह टेक्नोलॉजी बीना ऑख वाले लोगों (Visually Impaired) के लिए वरदान साबित होगी. इस चश्में की मदद से उन्हें पता चल पाएगा कि उनके सामने कौन खड़ा है या आसपास क्या हो रहा है? इसके अलावा चश्में से बिजनेस मीटिंग्स या सोशल इवेंट्स में लोगों को पहचानने में आसानी होगी. वहीं दूसरी तरफ इससे प्राइवेसी को लेकर एक्सपर्ट्स की नींद उड़ी हुई है. अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन (ACLU) जैसे संगठनों का कहना है कि सड़क पर चलते हुए किसी की भी पहचान पता करना प्राइवेसी का सरेआम कत्ल है. लोगों का डर है कि इसका इस्तेमाल किसी का पीछा करने या सरकारी निगरानी के लिए किया जा सकता है.

Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.







