
Surat: सीनियर डॉक्टर्स ने जूनियर डॉक्टर को दी दौड़ते रहने की सजा, Video Viral
AajTak
Gujarat News: सूरत के एक सरकारी अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स ने एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर को दौड़ते रहने की सजा दी. इसके बाद उस डॉक्टर का वीडियो वायरल हो गया.
Gujarat News: सूरत के एक सरकारी अस्पताल में हैरान कर देने वाली घटना हुई है. इस हॉस्पिटल के हड्डी रोग विभाग के सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स ने एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर को प्रताड़ित किया है. सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स ने किसी बात पर जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर को अस्पताल में ही दौड़ते रहने की सजा दी. इसके बाद अस्पताल में दौड़ लगाते उस जूनियर डॉक्टर का वीडियो वायरल हो गया. जब यह मामला मेडिकल कॉलेज के डीन के संज्ञान में आया तो उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए हैं.
डॉक्टर के वायरल वीडियो में क्या है दिखता
सूरत महानगर पालिका की ओर से संचालित इस हॉस्पिटल के वायरल वीडियो में दिखता है कि सीनियर डॉक्टर्स बेंच में बैठे हुए हैं जबकि जूनियर डॉक्टर उनके सामने खड़ा हुआ है. सीनियर डॉक्टर्स जूनियर रेसीडेंट डॉक्टर से किसी बात को लेकर बहस करते दिखते हैं और फिर सीनियर डॉक्टर्स जूनियर रेसीडेंट डॉक्टर को दौड़ने को कहते हैं. इस पर सीनियर डॉक्टर्स के आदेश का पालन करते हुए जूनियर रेसीडेंट डॉक्टर अस्पताल में ही दौड़ना शुरू कर देता है. वीडियो में अस्पताल में इलाज को आए लोग और उनके तीमारदार भी आते-जाते हुए दिखते हैं.
मामले की जांच के लिए बनाई 5 सदस्यीय टीम
मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर दीपक होवाले ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि सीनियर डॉक्टर्स की ओर से जूनियर डॉक्टर को दौड़ाने की घटना की जांच के लिए एक पांच सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया है. पूरे मामले में जांच शुरू कर दी गई है. उनके मुताबिक, दौड़ने वाले डॉक्टर को बुलाया है और जिन पर दौड़ाने का आरोप है, उन्हें भी बुलाया है. लेकिन दौड़ने वाले डॉक्टर ने कोई लिखित रूप से शिकायत नहीं है फिर भी सभी बुलाया गया है और पूछताछ की जाएगी.
ये भी पढ़ें

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










